{"_id":"6507291be43f5b6686083ffa","slug":"indresh-kumar-said-g20-showed-pm-modi-global-strength-prime-minister-dominance-among-heads-of-states-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"G20: इंद्रेश कुमार बोले- जी20 से दिखा पीएम मोदी का वैश्विक दमखम, राष्ट्राध्यक्षों में प्रधानमंत्री का दबदबा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
G20: इंद्रेश कुमार बोले- जी20 से दिखा पीएम मोदी का वैश्विक दमखम, राष्ट्राध्यक्षों में प्रधानमंत्री का दबदबा
Sun, 17 Sep 2023 09:58 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sun, 17 Sep 2023 09:58 PM IST
सार
इंद्रेश कुमार ने कहा कि भारतीय प्रधानमंत्री ने आत्मीयता से सभी को जोड़ा। उनकी विदेश यात्राओं का भी सुखद परिणाम दिखा। जी 20 के सम्मेलन भारत के सनातन विचार से तय हुआ कि हिंसा नहीं, अहिंसा ही मानवता का रास्ता है।
विज्ञापन
पीएम मोदी के काव्य गीत 'वंदे मातरम्...अपनी शान' की सीडी जारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार ने कहा कि जी20 के शीर्ष सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वैश्विक दमखम दिखा। बात चाहे 'वसुधैव कुटुंबकम्' की हो या फिर अफ्रीकन समूह को समूह में शामिल करने की। इसी तरह दिल्ली घोषणापत्र को लेकर सभी एक साथ आए, यह इसलिए संभव हो सका, क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी ने इसके लिए एक रोडमैप तैयार किया और खुद उस पर चले।
विज्ञापन
इंद्रेश कुमार ने कहा कि भारतीय प्रधानमंत्री ने आत्मीयता से सभी को जोड़ा। उनकी विदेश यात्राओं का भी सुखद परिणाम दिखा। जी 20 के सम्मेलन भारत के सनातन विचार से तय हुआ कि हिंसा नहीं, अहिंसा ही मानवता का रास्ता है। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मुख्य संरक्षक इंद्रेश कुमार आकाशवाणी रंगभवन में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा लिखित वंदेमातरम...'अपनी शान' काव्यांजलि के संगीतमय सीडी के राष्ट्र को अर्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आज के पहले कभी किसी भी सरकार के समय देश को इतनी प्रगति, गंभीरता और स्थिरता नहीं मिली थी। मोदी के शासनकाल में देश कामयाबी के गगन चूम रहा है। साथ ही दुनिया भर में भारत एक शक्तिशाली देश और मोदी प्रभावशाली रहनुमा के रूप में उभरे हैं।
विज्ञापन
पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर इंद्रेश कुमार ने उनके साथ के प्रारंभिक दिनों को याद करते हुए बताया कि उन दोनों ने वर्ष 1975 में संघ के अभ्यास वर्ग में एक साथ 30 दिन बिताए थे। इसके बाद नरेन्द्र मोदी को गुजरात क्षेत्र का दायित्व मिला और उन्हें कश्मीर से लेकर दिल्ली तक का।
स्वाधीनता के संघर्ष के साथ ही विभाजन की विभीषिका को याद करते हुए उन्होंने कहा कि अगर विभाजन नहीं होता तो 12 लाख मौतें नहीं होती। आगे उन्होंने कहा कि भारत ही नहीं पाकिस्तान और बांग्लादेश के सभी लोगों का भी डीएनए एक है। उन्होंने कहा पाकिस्तान कब्जे वाला कश्मीर हमारा था, हमारा है और हमारा रहेगा।