फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indrani Mukerjea's driver who recently turned approver in Sheena Bora case

ड्राइवर का खुलासा: हत्या के बाद शीना के ऊपर बैठी थी इंद्राणी, बोली- ये लो तुम्हारा फ्लैट

Sat, 29 Jul 2017 12:31 PM IST
amarujala.com-presented by: अभिषेक तिवारी
amarujala.com-presented by: अभिषेक तिवारी Updated Sat, 29 Jul 2017 12:31 PM IST
विज्ञापन
Indrani Mukerjea's driver who recently turned approver in Sheena Bora case
indrani mukerjee

शीना बोरा मर्डर केस में एक सनसनीखेज खुलासा हुआ है। शीना की हत्या के आरोपियों में से एक इंद्राणी मुखर्जी के ड्राइवर श्यामवर ने अपनी मालकिन को लेकर नया खुलासा किया है। ड्राइवर ने सीबीआई की स्पेशल कोर्ट को बताया कि शीना की हत्या के बाद, इंद्राणी उसके चेहरे पर बैठ गई थी। 

विज्ञापन


श्यामवर ने बताया कि इंद्राणी, शीना को दिए गए 3बीएचके फ्लैट को लेकर भी नाराज थी। उसने कहा, ' हत्या करने के बाद इंद्राणी मैडम शीना के चेहरे पर बैठ गई और कहने लगी- ये लो ये तुम्हारा 3बीएचके फ्लैट है।'
विज्ञापन


केस की आरोपी इंद्राणी मुखर्जी के ड्राइवर ने खुलासा किया है कि उन्होंने शीना और मिखाई का मर्डर किया। ड्राइवर के  इस बयान के बाद माना जा रहा है कि केस में इंद्राणी मुखर्जी की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पेशल सीबीआई कोर्ट में इंद्राणी मुखर्जी का ड्राईवर अपने दिए गए पहले के बयान से पलट गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हाल में सीबीआई कोर्ट में इंद्राणी मुखर्जी के ड्राईवर ने उनके बारे में दिए गए अपने बयान को बदलते हुए कहा कि उन्होंने ही शीना और मिखाई को मारा था। 

'इंद्राणी ने अपने हाथों से शीना मैडम का गला दबाया था'

Indrani Mukerjea's driver who recently turned approver in Sheena Bora case

उसने आगे कहा कि इंद्राणी मुखर्जी ने ही शीना बोरा का गला दबाया था, इसके बाद वो शीना के चेहरे पर बैठ गई थी।ड्राईवर श्यामवर ने कोर्ट में कहा कि इंद्राणी ने अपने हाथों से शीना मैडम का गला दबाया था। उसके बाद उन्होंने ही माचिस निकाली और शीना की बॉडी में आग लगा दिया

 

गौरतलब है कि इंद्राणी और पीटर मुखर्जी दोनों अपनी बेटी शीना बोरा की हत्या के आरोप में 2015 से जेल में बंद हैं। सीबीआई मर्डर केस की जांच के साथ पी चिदंबरम के अवैध रूप से की गई विदेशी पूंजी निवेश की भी जांच कर रही है। मामले में एजेंसी के सूत्रों से चिदंबरम के बेटे के बारे में कुछ जानकारी मिली है।

जानकारी में चिदंबरम के बेटे कीर्ति के खिलाफ मर्डर की जांच में कुछ आपराधिक तथ्य सामने आए हैं। मामला 2007 का था।मामले में श्यामवर के अलावा इंद्राणी मुखर्जी, उसका पति पीटर मुखर्जी और संजीव खन्ना आरोपी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed