{"_id":"5ace618e4f1c1be9328b482d","slug":"indrani-mukerjea-reaches-jail-after-discharged-from-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":" अस्पताल से फिर जेल पहुंची इंद्राणी मुखर्जी, कहा- मेरी जान को खतरा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अस्पताल से फिर जेल पहुंची इंद्राणी मुखर्जी, कहा- मेरी जान को खतरा
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Updated Thu, 12 Apr 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
इंद्राणी मुखर्जी
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुचर्चित शीना बोरा हत्याकांड की मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी को जेजे अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। बुधवार दोपहर इंद्राणी की तबीयत में सुधार के बाद अस्पताल से फिर भायखला जेल भेज दिया गया। अवसाद (डिप्रेशन) की दवा तय खुराक से ज्यादा मात्रा में लेने के चलते इंद्राणी को बीते शुक्रवार को बेहोशी की हालत में जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उसे करीब 15 घंटे बाद होश आया था। इस बीच इंद्राणी ने अपनी जान को खतरा भी बताया है।
विज्ञापन
जेजे अस्पताल के बाहर पत्रकारों ने जब इंद्राणी से पूछा कि क्या उन्हें खतरा है। इस पर इंद्राणी ने कहा कि हां मेरी जान को खतरा है। इससे पहले भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी भी इंद्राणी की बीमारी को लेकर सवाल कर चुके हैं। स्वामी ने ट्वीट कर कहा था कि चिदंबरम और उनके बेटे के खिलाफ एक अहम गवाह इंद्राणी को रास्ते से हटाने की साजिश की जा रही है। इसके पीछे कौन है।
विज्ञापन
अपनी ही बेटी शीना बोरा की हत्या के आरोप में जेल में बंद इंद्राणी ने तय खुराक से ज्यादा दवाएं कैसे लीं। जेल विभाग इस मामले की जांच कर रहा है। इस मामले में इंद्राणी से भी पूछताछ की जाएगी। हालांकि इससे पहले डॉक्टरों की पूछताछ में इंद्राणी ने कोई जवाब नहीं दिया था। जेल अधिकारी दावा कर रहे हैं कि इंद्राणी को नियमित तौर पर तय मात्रा में दवाएं दी जातीं हैं जिसे वह जेल स्टाफ के सामने खाती है। ऐसे में दवा की अतिरिक्त खुराक इंद्राणी तक कैसे पहुंची, इस पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन