फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indore Test comes under cloud after BCCI accounts frozen

लोढ़ा कमेटी ने यस बैंक से कहा, न करें BCCI के खाते सीज

Tue, 04 Oct 2016 11:34 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 04 Oct 2016 11:34 AM IST
विज्ञापन
Indore Test comes under cloud after BCCI accounts frozen
फाइल फोटो
भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच को देखते हुए लोढ़ा कमेटी ने यस बैंक से कहा कि है कि वह बीसीसीआई के खातों को सीज न करे। सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त लोढ़ा कमेटी ने स्पष्ट किया है कि उन्होंने यस बैंक से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के खाते सील करने के लिए नहीं कहा है। इससे पहले कमेटी ने निजी क्षेत्र के बैंकों से बीसीसीआई के खाते सीज करने को कहा था।
विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार 'द हिंदू' के मुताबिक लोढ़ा कमेटी से जुड़े सूत्रों ने बताया कि बीसीसीआई ने उनके किसी भी ई-मेल का जवाब नहीं दिया, जिनमें कमेटी ने बोर्ड और बैंकों से कहा था कि वो राज्य संघों को बड़ी रकम न आवंटित करे। हालांकि बैंकों ने यह स्पष्ट नहीं किया कि वो बीसीसीआई के खाते सीज करेंगे या नहीं। कमेटी ने यस बैंक से बात की है और उनसे बोर्ड के खाते सीज नहीं करने को कहा है।
विज्ञापन


इससे पहले बीसीसीआई के सलाना सब्सिडी की अदायगी और दूसरे राज्य संघों के भुगतान पर लोढ़ा कमेटी द्वारा सवाल उठाने के बाद मध्य प्रदेश के इंदौर में 8 से 12 अक्टूबर को खेले जाने वाले इस मैच के खेले जाने पर संकट के बादल मंडराने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंग्रेजी अखबर टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, बीसीसीआई के अकाउंट को ऑपरेट करने वाले यस बैंक और बैंक ऑफ महाराष्ट्र को भी इस मेल में चिन्हित किया गया है। इस पर मजबूती से अमल करते हुए दोनों बैंकों ने सोमवार को ही बीसीसीआई के खातों को सीज करने का फैसला लिया है। बैंको ने यह कहते हुए इस ईमेल का तुरंत जवाब दिया कि वे जानते हैं कि कि लोढ़ा कमेटी की नियुक्ति सुप्रीम कोर्ट ने की है।

लोढ़ा कमेटी के एक सीनियर अधिकारी ने कहा, छह अक्टूबर को इस मामले में सुप्रीम कोर्ट सुनवाई है, तब तक इंतजार करना चाहिए। उस दिन सब कुछ ठीक हो जाएगा। कार्यकारी कमेटी की डिटेल मिलने के बाद भी लोढ़ा कमेटी ने बीसीसीआई के किसी व्यक्ति के बारे में कुछ नहीं बोला। अधिकारी ने कहा, "हम सबको मूर्ख न बनाया जाए कि हम भुगतान करने में सक्षम नहीं है। न्यूजीलैंड की टीम को सम्मानपूर्वक दौरा छोड़ कर जाने देना चाहिए।"
 

बढ़ गया बीसीसीआई और लोढ़ा कमेटी में टकराव!

Indore Test comes under cloud after BCCI accounts frozen
Cricket Tournament - फोटो : अमर उजाला
एक दूसरे सूत्र ने बताया कि जो हो रहा है इससे पूरे घरेलू सीरीज पर शंका के बादल छाए हुए हैं। लोढ़ा कमेटी सिर्फ वही करना चाहती है जो सही हो। जहां तक बीसीसीआई के पैसों का सवाल है, इसे वह इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए खर्च कर रही है।

लोढ़ा कमेटी ने सोमवार को बीसीसीआई सचिव, कोषाध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी को ईमेल लिखा था। इसमें सूचना दी गई थी कि 30 सितंबर को इमरजेंसी में बुलाई गई कार्यकारी कमेटी की मिटिंग में राज्य संघों के लिए फंड के वितरण में क्रिकेट बोर्ड सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना कर रहा है। 

लोढ़ा कमेटी के सचिव गोपाल शंकराचार्य ने इस ईमेल में लिखा, ' कमेटी ने इसे संज्ञान में लिया गया है कि 30 सितंबर को बुलाई गई आपातकालीन बैठक में राज्य संघों को बड़ी मात्रा में फंड वितरण के लिए कुछ निर्णय लिए गए हैं। यह सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का अवहेलना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed