फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   indore-patna train collapse, gratia annpunced by central and state goverment

ट्रेन हादसे के बाद राज्य व केंद्र सरकारों ने किया मुआवजे का ऐलान, जख्मों पर महरम लगाने की कोशिश

Sun, 20 Nov 2016 04:17 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Sun, 20 Nov 2016 04:17 PM IST
विज्ञापन
indore-patna train collapse, gratia annpunced by central and state goverment
इंदौर- पटना एक्सप्रेस के बड़े हादसे के बाद पूरे देश में शोक की लहर है तो वहीं इस गहरे जख्म पर राजनीतिक पार्टियों ने मरहम लागाना भी शुरू कर दिया है। रेलवे, प्रधानमंत्री और राज्यों के मुख्यमंत्रियों सभी ने घायलों और मृतकों के परिजनों को मुआवजा देकर हादसे पर संवेदना व्यक्त की है।
विज्ञापन


रेल मंत्रालय ने मरने वालों के परिवार को साढ़े तीन लाख, गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार और आंशिक रूप से घायलों को 25 हजार रूपये देने की घोषणा की है। साथ ही रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने हादसे की जांच के आदेश भी दिए हैं। वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री मोदी ने भी मृतकों के परिवारों को प्रधानमंत्री राहत कोष से 2 लाख रुपये और आंशिक रूप से घायलों को 25 हजार रुपये की मदद का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

     
 
पीड़ितों के जख्मों पर मरहम लगाने की कोशिश राज्य सरकारों की तरफ से भी हुई है। हादसे के बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मृतकों के परिजनों के लिए 2 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों के लिए 50 हजार रुपये की घोषणा की है।
वहीं यूपी सरकार ने भी मृतक लोगों के परिवार को 5 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार रुपये, वहीं आंशिक रूप से घायल हुए लोगों को 25 हजार देने की घोषणा की है। आपको बता दें कि इंदौर-पटना रेल हादसे में अबतक 115 लोगों के मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 200 से ज्यादा लोगों के घायल होने की भी खबर है। एनडीआरएफ और प्रशासन की टीमें राहत-बचाव के काम में लगी हैं। हादसे के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने दुख व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed