फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indore Patna Express carrying more passengers than its capacity

ट्रेन हादसा: इंदौर-पटना एक्सप्रेस के भीतर थे उसकी क्षमता से कहीं ज्यादा मुसाफिर

Mon, 21 Nov 2016 10:15 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 21 Nov 2016 10:15 AM IST
विज्ञापन
Indore Patna Express carrying more passengers than its capacity
हादसा - फोटो : ब्यूरो

इंदौर-पटना ट्रेन जब पटरी से उतरी तो उसने कईयों को तुरंत ही मौत की नींद सुला दिया। हादसे में मरने वालों का आंकड़ा अभी भी बढ़ रहा है। ऐसे में कई सवाल हैं जो रेलवे की तरफ भी उठ रहे हैं।

विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक इंदौर-पटना एक्सप्रेस में शनिवार के दिन लगभग 1200 लोग सवार हुए थे। वहीं सूत्र इस आंकड़े से कहीं ज्यादा यात्रियों के ट्रेन में सवार होने की बात कहते हैं। सैकड़ों यात्री ट्रेन के अंदर जनरल टिकट या फिर बिना टिकट यात्रा कर रहे थे।
विज्ञापन


रेलवे के दावों के विपरीत नाम न छापने की शर्त पर एक अधिकारी कहते हैं कि  'इन यात्रियों का आंकड़ा लगभग 500 के करीब हो सकता है'। इन दावों को मजबूत करते हैं राजाराम। वो रविवार को इंदौर रेलवे स्टेशन पर अपनी बहन को खोजते नजर आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई यात्री ऐसे थे जिनका ट्रेन में टिकट नहीं था

Indore Patna Express carrying more passengers than its capacity
हादसा - फोटो : ब्यूरो

राजाराम को ये तो पता है कि उनकी बहन शनिवार को ट्रेन में सवार हुई थी, लेकिन उन्हें उसके कोच के बारे में कोई जानकारी नहीं है। इसका कारण ये है कि उनकी बहन वेटिंग टिकट के साथ इंदौर-पटना एक्सप्रेस में यात्रा कर रही थी।

'वो 296 वेटिंग लिस्ट के साथ ट्रेन में मौजूद थीं, मैंने किसी एक कोच में उन्हें छोड़ा था। राजा रोते हुए बताते हैं कि उन्हें नहीं पता कि वो कहां हैं, कहीं कोच में उनकी मौत तो नहीं हो गई। राजा अकेले ऐसे शख्स नहीं है जिनकी बहन अवैध टिकट के साथ पटना-इंदौर ट्रेन में यात्रा कर रही थीं।

हेल्प डेस्क पर मौजूद अधिकारी बताते हैं कि ऐसे कई यात्री पूछताछ काउंटर पर आ रहे हैं जिनके संबंधियों का ट्रेन में आरक्षण नहीं था। वो अवैध टिकट के साथ ही ट्रेन में यात्रा कर रहे थे। इससे साफ जाहिर होता है कि ट्रेन के भीतर ऐसे सैकड़ों यात्री और मौजूद थे जिन्हें आरक्षण नहीं मिल सका था।

अन्य दिनों की अपेक्षा थी ज्यादा भीड़

Indore Patna Express carrying more passengers than its capacity

स्टेशन पर मौजूद वेंडर्स भी दावा करते हैं कि शनिवार को अन्य दिनों और ट्रेनों की अपेक्षा इंदौर-पटना एक्सप्रेस में ज्यादा यात्री मौजूद थे। हालांकि रेलवे ने भीड़ ज्यादा होने की वजह से ट्रेन में अतिरिक्त डिब्बों की व्यवस्था तो की थी, लेकिन वो भी नाकाफी रही।

एक वेंडर के मुताबिक 'बहुत सारे लोग थे जो जनरल डिब्बे के अंदर यात्रा करने के लिए लंबी लाइन में थे। ये संख्या कोच की क्षमता से बेहद ज्यादा थी'। यही वो इकलौती ट्रेन है जो पटना से इंदौर को जोड़ती है। इसमें यूपी और बिहार के सैकड़ों लोग सफर करते हैं। ज्यादातर इसके डिब्बे पूरी तरह भरे रहते हैं।

रेलवे के अधिकारी इस बात को स्वीकार करते हैं कि इस ट्रेन के जनरल डिब्बों में भारी भीड़ होती हैं। पश्चिम रेलवे के एक अधिकारी कहते हैं कि जनरल बोगी में 90 लोगों की जगह होती है, लेकिन इन ट्रेनों में हमेशा भीड़ कहीं ज्यादा होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed