Covid19: इंदौर में आज दो और की मौत, 15 जिलों में कोरोना हॉटस्पॉट होंगे सील
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 जिलों में कोरोना हॉटस्पॉट होंगे सील
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश के 15 जिलों में कोरोना हॉटस्पॉट को सील करने का आदेश दिया है। बता दें कि प्रदेश में लगातार मौतों का आंकड़ा बढ़ रहा है। आज इंदौर में दो और लोगों की मौत हुई है और सिर्फ इसी शहर में मौत का आंकड़ा 23 पहुंच गया है। वहीं मध्यप्रदेश सरकार ने घर से बाहर जाने वालों के लिए मास्क अनिवार्य किया।
ये 15 जिले हैं -
- जबलपुर
- ग्वालियर
- खरगोन
- मुरैना
- शिवपुरी
- बडवानी
- बेतुल
- विदिशा
- श्योपुर
- छिंदवाड़ा
- रायसेन
- होशंगाबाद
- खंडवा
- धार
- देवास
Madhya Pradesh government issues the list of #COVID19 hotspots in 15 districts that will be sealed as a measure to contain the spread of COVID-19. pic.twitter.com/qLeghfgiSf
— ANI (@ANI) April 9, 2020
होलसेलर-फुटकर विक्रेताओं पर बड़ा फैसला
इसी के साथ शिवराज सिंह ने एक और बड़ा फैसला लिया कि होलसेलर एक दिन दुकान खोलेंगे और एक दिन फुटकर विक्रेता दुकान खोलेंगे। जल्द आटा, दाल, चावल घर-घर मिलने लगेगा।
इंदौर, भोपाल और उज्जैन सील
मध्यप्रदेश में इंदौर, भोपाल और उज्जैन, इन तीनों बड़े शहरों को पूरी तरह से सील किया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कहा कि इन तीनों शहरों में कोरोना के सबसे अधिक मामले आए हैं। इसलिए इन्हें पूरी तरह से बंद किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन से इन जगहों पर जरूरी सामानों की सप्लाई की सुविधा मुहैया करवाने के भी निर्देश दिए हैं। वहीं उन्होंने इन शहरों से किसी के भी आने-जाने पर भी पूरी तरह से रोक लगा दी है।
Indore, Bhopal&Ujjain to be completely sealed as there are more #Coronavirus cases in these cities. District admin to ensure the supply of essential commodities in these areas. Nobody will be allowed to go in&out of these areas: Madhya Pradesh CM SS Chouhan pic.twitter.com/encYvcfNp5
— ANI (@ANI) April 8, 2020
इंदौर में डॉक्टर सहित दो मौत
कोरोना वायरस के संक्रमण में आने की वजह से इंदौर में डॉक्टर की मौत हो गई है। डॉक्टर का नाम शत्रुघ्न पंजवानी था जिनका कोविड-19 की चपेट में आने की वजह से निधन हो गया। जानकारी के अनुसार उन्होंने गुरुवार सुबह चार बजे अंतिम सांस ली। हालांकि, वह कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज नहीं कर रहे थे। कुछ दिनों पहले ही वह कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। वह प्राइवेट प्रैक्टिशनर थे।
वहीं, इंदौर के दक्षिण टोडा में 44 साल के मो. अकरम की मौत हो गई। वह आठ दिन से अस्पताल में भर्ती था और 7 अप्रैल को ही उसकी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी। उसने आज सुबह 6.40 बजे अस्पताल में दम तोड़ा।
इंदौर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 221 पर पहुंच गई है और यहां 23 लोगों की मौत हुई है। राज्य व शहर में कई अन्य डॉक्टर भी कोरोना से संक्रमित हैं। कोरोना वायरस संक्रमण के बाद स्थानीय अस्पतालों में भर्ती 13 मरीजों की हालत गंभीर है, जबकि इलाज के बाद स्वस्थ पाए जाने पर 11 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। इंदौर, कोविड-19 के प्रकोप से देश में सबसे ज्यादा प्रभावित शहरों में शामिल है। कोरोना वायरस के मरीज मिलने के बाद से प्रशासन ने 25 मार्च से शहरी सीमा में कर्फ्यू लगा रखा है।
सुमित्रा महाजन की डॉक्टरों से अपील
वहीं, इंदौर की पूर्व सांसद और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने आज एक वीडियो जारी कर ड्यूटी पर नहीं आ रहे डॉक्टरों से हाथ जोड़कर निवेदन किया। देश के साथ ही इंदौर के सभी डॉक्टरों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा- मैं आपसे निवेदन करती हूं कि आप ड्यूटी पर आ जाएंं, आपकी सुरक्षा मेरी जवाबदारी है। आपको कोई दिक्कत हो तो मुझे बताओ, मैं सबसे हाथ जोड़कर निवेदन कर रही हूं।
होशंगाबाद में 6 लोग संक्रमित
होशंगाबाद के इटारसी में डॉक्टर और उसकी पत्नी सहित छह लोग वायरस से संक्रमित। सभी को पृथक कर दिया गया है साथ ही इनके संपर्क में आने वाले लोगों को भी क्वारंटीन किया गया है।
देवास में अखबार एजेंट की मौत
देवास के हाटपिपल्या निवासी इकबाल की मौत की खबर है। इकबाल कोरोना पॉजिटिव था और पेशे से एक बड़े अखबार का एजेंट था। वह कई पत्रकारों के साथ संपर्क में भी था। पानीगांव भी गया था। इसके चलते एक अन्य पत्रकार और इकबाल से जुड़े करीब 100 लोगों का आइसोलेशन होगा।
खंडवा में चार कोरोना पॉजिटिव
खंडवा में चार और लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। जिला कलेक्टर तन्वी सुंदरियाल ने बताया कि 17 लोग एक मस्जिद में रह रहे थे जिनमें से चार लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। ये 17 लोग कर्नाटक के बेलगाम से खंडवा पहुंचे थे और मस्जिद में रह रहे थे। इसी के साथ जिले में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या पांच हो गई है।
देशभर में 5274 मामले
बता दें कि देश भर में कोरोना के मामले बढ़कर 5274 हो गए हैं, वहीं इस जानलेवा महामारी की वजह से अब तक 149 लोगों की मौत हुई है।