{"_id":"5c0d939bbdec22415d45a59a","slug":"indo-russia-air-forces-to-start-twelve-day-maneuvers-in-jodhpur-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज जोधपुर में 12 दिवसीय युद्धाभ्यास की शुरुआत करेंगी भारत-रूस की वायु सेनाएं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आज जोधपुर में 12 दिवसीय युद्धाभ्यास की शुरुआत करेंगी भारत-रूस की वायु सेनाएं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 10 Dec 2018 03:44 AM IST
विज्ञापन
लड़ाकू विमान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और रूस की वायुसेनाएं अभियान संबंधी समन्वय बढ़ाने के उद्देश्य से जोधपुर में सोमवार से 12 दिवसीय युद्धाभ्यास शुरू करेंगी। भारतीय वायुसेना के एक अधिकारी ने कहा कि ‘एवीइंडर’ नाम का अभियान अद्वितीय होगा क्योंकि रूस की वायुसेना अपना साजोसामान लेकर नहीं आएगी और वह युद्धाभ्यास में भारतीय उपकरणों का इस्तेमाल करेगी।
अधिकारी ने कहा कि भारतीय वायुसेना द्वारा इस्तेमाल होने वाले ज्यादातर लड़ाकू विमान रूसी मूल के ही हैं और दोनों देशों की वायुसेनाएं आपसी तालमेल के महत्वपूर्ण स्तरों को छू चुकी हैं। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारत में, ‘रशियन फेडरेशन ऐयरोस्पेस फोर्स’ के पायलट भारतीय वायुसेना के विमानों में भारतीय पायलटों के साथ उड़ान भरेंगे जो दोनों वायुसेनाओं में समान हैं।