फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indira Gandhi wants to introduce Meneka in politics

'मेनका को राजनीति में लाना चाहती थीं इंदिरा गांधी'

Fri, 13 May 2016 06:21 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Fri, 13 May 2016 06:21 AM IST
विज्ञापन
Indira Gandhi wants to introduce Meneka in politics
इंदिरा गांधी
स्वर्गीय इंदिरा गांधी अपने बेटे संजय गांधी की मृत्यु के बाद छोटी बहू मेनका को राजनीति में लाने में मदद करना चाहती थीं। लेकिन मेनका ऐसे लोगों के साथ थीं जो राजीव गांधी के विरोधी थे। स्वर्गीय इंदिरा गांधी के व्यक्तिगत डॉ. केपी माथुर ने अपनी पुस्तक ‘द अनसीन इंदिरा गांधी’ में इस बात का उल्लेख किया है।
विज्ञापन


डॉ. माथुर के अनुसार, ‘यद्यपि सोनिया के प्रति इंदिरा का अनुराग अधिक था लेकिन संजय की मौत के बाद उनका झुकाव मेनका की ओर थोड़ा ज्यादा हो गया था। हालांकि, इससे मेनका उनके करीब नहीं आ सकी। सोनिया आम तौर पर घरेलू मामलों की जिम्मेदारी संभालती थीं जबकि राजनीतिक मामलों में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, मेनका के विचारों पर गौर करती थीं क्योंकि मेनका की राजनीतिक समझ अच्छी थी।’ 
विज्ञापन


डॉ. माथुर सफदरजंग हॉस्पिटल के पूर्व चिकित्सक हैं और वह लगभग 20 साल तक स्वर्गीय इंदिरा गांधी के फिजिशियन रहे। 1984 में उनकी हत्या से पहले तक डॉ. माथुर प्रत्येक सुबह इंदिरा से मिला करते थे। उनके साथ अपने अनुभवों को ही डॉ. माथुर ने पुस्तक की शक्ल दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मेनका के साथी राजीव के विरोधी

Indira Gandhi wants to introduce Meneka in politics
मेनका गांधी - फोटो : PTI

पुस्तक में दावा किया गया है कि संजय गांधी के निधन के कुछ ही साल बाद मेनका ने हालात से समझौता करने की जगह प्रधानमंत्री आवास छोड़ दिया। माथुर के अनुसार, ‘संजय के निधन के बाद इंदिरा का मेनका के प्रति रवैया काफी नरम हो गया।

वह चाहती थीं कि मेनका राजनीति में भी उनकी मदद करें। लेकिन मेनका ज्यादातर उन लोगों के साथ रहीं जो राजीव के विरोधी थे। इसके बाद संजय विचार मंच नामक संगठन बना जो संजय गांधी की विचारधारा को आगे ले जाना चाहता था।

मेनका और उनके वह साथी इस मंच का हिस्सा थे जिनके बारे में कहा जाता था कि वह राजीव के खिलाफ हैं। हालांकि, मुझे यह कभी पता नहीं चल पाया कि वह क्या कर रहे हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed