{"_id":"58066b4b4f1c1b672c703bb7","slug":"indigo-pilot-reports-seeing-drone-near-mumbai-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई एयरपोर्ट के नजदीक देखा गया ड्रोन, किसी बड़ी साजिश की आशंका","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मुंबई एयरपोर्ट के नजदीक देखा गया ड्रोन, किसी बड़ी साजिश की आशंका
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 19 Oct 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
मुंबई में मंगलवार शाम एक संदिग्ध ड्रोन के दिखने की खबर के बाद बाद पूरे शहर को हाई अलर्ट पर रखा गया है। इस ड्रोन को इंडिगो एयरलाइंस के पायलट ने विमान को मुबंई एयरपोर्ट पर लैंडिंग कराते वक्त देखा और एयर कंट्रोल अथॉरिटी को इसकी सूचना दी, जिसके बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
दिल्ली से मुंबई जा रही इंडिगो फ्लाइट 6e-755 के पायलट ने मुंबई में डोमेस्टिक एयरपोर्ट पर लैंडिग के दौरान कुर्ला के पास यह संदिग्ध ड्रोन देखा। पायलट द्वारा सूचना दिए जाने के बाद सीआईएसफ कंट्रोल रूम की ओर से एयरपोर्ट पुलिस को इसकी सूचना शाम 5:55 मिनट पर दी गई। पायलट के मुताबिक इस ड्रोन का रंग ब्लू और पिंक था।
पायलट की सूचना मिलते ही मुंबई शहर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया। फिलहाल मामले की जानकारी एटीसी को दे दी गई है। संदिग्ध ड्रोन की तलाश जारी है। बता दें कि भारतीय सेना की तरफ से किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के बाद मुंबई में ड्रोन पर पूरी तरह बैन लगा दिया गया था।