फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IndiGo pilot faints dies at boarding gate just before departure

Indigo: लैटम एयरलाइंस के बाद अब इंडिगो के पायलट की मौत; बोर्डिंग गेट पर हो गए थे बेहोश, कंपनी ने जताई संवेदना

Thu, 17 Aug 2023 06:05 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 17 Aug 2023 06:05 PM IST
सार

इंडिगो ने अपने बयान में कहा है कि हम आज नागपुर में अपने एक पायलट के निधन पर दुखी हैं। नागपुर हवाई अड्डे पर उनकी तबीयत खराब हो गई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां दुर्भाग्यवश उनका निधन हो गया। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवार और प्रियजनों के साथ हैं।

विज्ञापन
IndiGo pilot faints dies at boarding gate just before departure
इंडिगो। - फोटो : PTI

विस्तार

तीन दिनों में दो पायलटों की मौत विमान के भीतर हुई है। एक घटना जहां लैटम (LATAM) एयरलाइंस के विमान में हुई। वहीं, आज का मामला इंडिगो एयरलाइंस का है। गुरुवार को जिस विमान में ये घटना हुई वो नागपुर से पुणे के लिए उड़ान भरने वाला था। इंडिगो ने जानकारी दी है कि पायलट बोर्डिंग गेट पर बेहोश हो गया था। जिसके बाद उसने अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि घटना उस समय हुई जब वह एयरलाइन की नागपुर-पुणे उड़ान का संचालन करने जा रहे थे। उन्होंने बताया कि कैप्टन मनोज सुब्रमण्यम (40) दोपहर करीब 12 बजे हवाईअड्डे के सुरक्षा क्षेत्र में बेहोश हो गए। मनोज को केआईएमएस-किंग्सवे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

अस्पताल ने कहा कि प्रथम दृष्टया पायलट की मृत्यु हृदयाघात के कारण हुई है। अस्पताल के प्रवक्ता एजाज शमी ने कहा कि आपातकालीन टीम ने मनोज का उपचार करने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
इंडिगो ने जारी किया बयान
सामने आया है कि पायलट ने अपने रोस्टर के मुताबिक आज ड्यूटी पर आने से पहले कई सेक्टरों का संचालन किया। साथ ही 27 घंटे का आराम भी किया था। एयरलाइन ने बताया कि मृतक पायलट ने कल दो सेक्टरों त्रिवेन्द्रम-पुणे-नागपुर में विमान का परिचालन किया था। ये सुबह जल्दी (लगभग 3 बजे से 7 बजे के बीच) था। उसके बाद 27 घंटे का आराम था और आज दोपहर 1 बजे प्रस्थान के साथ 4 सेक्टरों के लिए उनका रोस्टर निर्धारित था। 

एयरलाइन कंपनी ने जताई संवेदना
इंडिगो ने अपने बयान में कहा है कि हम आज नागपुर में अपने एक पायलट के निधन पर दुखी हैं। नागपुर हवाई अड्डे पर उनकी तबीयत खराब हो गई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां दुर्भाग्यवश उनका निधन हो गया। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवार और प्रियजनों के साथ हैं।

LATAM एयरलाइंस के पायलट की हुई मौत
इससे पहले, मंगलवार को मियामी से 271 यात्रियों को चिली ले जा रही एक वाणिज्यिक उड़ान के बाथरूम में गिरकर एक पायलट की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद मंगलवार की रात पनामा में  विमान की आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। हालांकि तब तक पायलट की मौत हो गई थी। सूत्रों की जानकारी के अनुसार पायलट की मौत कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुई है।

मरने वाले पायलट की पहचान कैप्टन इवान अंडॉर के तौर पर की गई है, जो LATAM एयरलाइंस के विमान के उड़ान भरने से तीन घंटे पहले अस्वस्थ्य महसूस कर रहा था। हालांकि, घटना के बाद विमान में मौजूद क्रू ने उन्हें आपातकालीन उपचार देने की कोशिश की थी, लेकिन वह उन्हें बचा नहीं पाए। 


विमान पनामा सिटी के टोक्यूमेन अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लैंड करते ही वहां मौजूद चिकित्सा विशेषज्ञ उनका इलाज करने पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पायलट अंडॉर के पास 25 साल का अनुभव था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed