फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indigo pilot asks airline why Kunal Kamra is banned without consulting him

इंडिगो के पायलट ने एयरलाइन से पूछा, बिना मेरी परामर्श के कुणाल कामरा पर क्यों लगाया प्रतिबंध

Thu, 30 Jan 2020 08:16 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 30 Jan 2020 08:16 PM IST
विज्ञापन
Indigo pilot asks airline why Kunal Kamra is banned without consulting him
Arnab Goswami, Kunal Kamra - फोटो : social media

उड़ान के दौरान टीवी पत्रकार अर्णब गोस्वामी से अभद्रता करने आरोप में कॉमेडियन कुणाल कामरा पर इंडिगो ने छह महीने का प्रतिबंध लगा दिया। जिसके बाद उस विमान को उड़ाने वाले पायलट ने इंडिगो से सवाल किया है कि बिना उसकी परामर्श के एयरलाइन ने कॉमेडियन पर प्रतिबंध क्यों लगाया? 

विज्ञापन


पायलट ने इंडिगो को पत्र लिखकर पूछा है कि कंपनी ने बिना उसके परामर्श से कॉमेडियन कुणाल कामरा पर प्रतिबंध क्यों लगाया गया? उसने पत्र में लिखा कि यह जानकर बेहद दुख हो रहा है कि मेरी एयरलाइन कंपनी ने सोशल मीडिया पोस्ट के आधार पर पूरी तरह से निर्णय लिया है। 
विज्ञापन


पत्र में आगे लिखा गया है कि कामरा का व्यवहार तय किए गए मानक लेवल-1 के अनुरुप नहीं था। पायलट इस मामले को अन्य मामलों से तुलना कर सकता था, जिन्हें पहले उतनी तरजीह नहीं दी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पायलट द्वारा लिखे गए पत्र पर इंडिगो की तरफ से भी बयान सामने आया है। इंडिगो ने एक बयान जारी कर कहा कि हमने कुणाल कामरा और अर्णब गोस्वामी की फ्लाइट के पायलट के पत्र का संज्ञान लिया है। हमें संबंधित बयान मिले हैं और आंतरिक समिति ने इस घटना के संबंध में जांच शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि बुधवार को इंडिगो मुंबई से लखनऊ जा रही एक फ्लाइट में कॉमेडियन कुणाल कामरा ने टीवी पत्रकार अर्नब गोस्वामी से अभद्रता की थी, जिसके बाद इंडिगो एयरलाइन ने कॉमेडियन पर छह माह का प्रतिबंध लगा दिया था। इसके तुरंत बाद ही एयर इंडिया ने भी कामरा पर अनिश्चितकालीन प्रतिबंध लगा दिया। वहीं, स्पाइसजेट और गो एयर ने भी कुणाल कामरा पर अगले आदेश तक प्रतिबंध लगा दिया।

इंडिगो एयरलाइन ने एक ट्वीट में कहा, ‘मुंबई से लखनऊ के लिए उड़ान 6ई 5317 में हुई ताजा घटना को लेकर हम यह सूचित करना चाहते हैं हम कुणाल कामरा के इंडिगो से सफर करने पर छह महीने के लिए रोक लगाते हैं क्योंकि विमान में उनका अस्वीकार्य व्यवहार था।’ 

इंडिगो ने कहा, ‘इस तरह, हम अपने यात्रियों को सलाह देना चाहते हैं कि वे विमान में व्यक्तिगत छींटाकशी करने से बचें क्योंकि यह साथ में सफर करने वाले यात्रियों की सुरक्षा को संभवत: जोखिम में डाल सकता है।’ 


बता दें कि जाने-माने स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने मंगलवार को अपने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह अर्णब गोस्वामी से सवाल कर रहे हैं। हालांकि अर्णब गोस्वामी, कुणाल को बिलकुल अनसुना करते हुए लैपटॉप पर कुछ देखने में व्यस्त दिखते हैं। इस दौरान कुणाल अर्णब गोस्वामी के लिए कुछ अपशब्दों का भी इस्तेमाल करते दिख रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed