{"_id":"5aa73c384f1c1bab758b517a","slug":"indigo-neo-makes-emergency-landing-at-ahmedabad-because-engine-failed-on-air","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवा में इंडिगो का इंजन फेल, करवानी पड़ी आपात लैंडिंग","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
हवा में इंडिगो का इंजन फेल, करवानी पड़ी आपात लैंडिंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Updated Tue, 13 Mar 2018 08:19 AM IST
विज्ञापन
इंडिगो एयरलाइन
हवा में इंजन फेल हो जाने के कारण सोमवार को लखनऊ जाने वाले इंडिगो विमान को वापस अहमदाबाद लौटना पड़ा। वहां पर सुबह विमान की आपात लैंडिंग करवाई गई। अहमदाबाद हवाई अड्डे के निदेशक मनोज गंगल ने बताया कि एयरबस 320 नियो विमान में 186 यात्री सवार थे। सुबह के लगभग 9.38 बजे विमान के पायलट ने दूसरे इंजन के फेल होने की जानकारी दी और विमान को वापस अहमदाबाद ले जाने की अनुमति मांगी। इसके बाद ‘प्रैट एंड व्हिटनी’ इंजन से लैस विमान ने उड़ान भरने के लगभग 40 मिनट बाद सुबह के 10.04 बजे अहमदाबाद हवाई अड्डे पर सुरक्षित आपात लैंडिंग की।
विज्ञापन
हालांकि किसी यात्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। अपने बयान में इंडिगो ने कहा कि विमान अहमदाबाद से कोलकाता वाया लखनऊ जाने वाली विमान संख्या 6ई-244 के इंजन संख्या-2 में कुछ तकनीकी समस्या आ गई। विमान क्रू ने मानक परिचालन प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई की और एहतियाती उपायों के बाद हवाई अड्डे पर वापस आ गए। यह घटना कनिष्ठ नागरिक विमानन मंत्री जयंत सिन्हा द्वारा इस बात का दावा किए जाने के एक बाद घटित हुई है कि सरकार ने ‘प्रैट एंड व्हिटनी’ इंजनों को लेकर उचित सुरक्षा उपाय अपनाए हैं।
विज्ञापन