फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IndiGo Flight Returns To Tirupati After Circling In Air For 40 Minutes Know What Airline Said on this

IndiGo: 40 मिनट तक हवा में चक्कर लगाने के बाद तिरुपति लौटा इंडिगो का विमान; तकनीकी खराबी के बाद लिया यू-टर्न

Mon, 21 Jul 2025 09:08 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 21 Jul 2025 09:08 AM IST
विज्ञापन
IndiGo Flight Returns To Tirupati After Circling In Air For 40 Minutes Know What Airline Said on this
इंडिगो एयरलाइन का विमान - फोटो : ANI

हैदराबाद जाने वाले इंडिगो के एक विमान में रविवार को कथित तौर पर कुछ तकनीकी खराबी आ गई। इस वजह से वह लगभग 40 मिनट तक हवा में चक्कर लगाता रहा। बाद में विमान सुरक्षित तिरुपति लौट आया। एयरबस A-321neo नाम यह विमान तिरुपति हवाई अड्डे से शाम लगभग 7:42 बजे रवाना हुआ था। यह करीब 8:34 बजे अपने मूल स्थान पर लौट आया। 

विज्ञापन


तिरुपति के वेंकटगिरी शहर पहुंचकर यू-टर्न लिया
यह जानकारी हवाई यातायात ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24 से मिली। इससे पता चलता है कि विमान 6E-6591 ने तिरुपति के वेंकटगिरी शहर पहुंचकर यू-टर्न लिया और इसके बाद यह लगभग 40 मिनट तक हवा में चक्कर लगाता रहा। फिर यह तिरुपति हवाई अड्डे पर लौट आया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक आधिकारिक बयान जारी नहीं
इंडिगो की वेबसाइट के अनुसार, यह उड़ान तिरुपति से शाम 7:20 बजे रवाना होनी थी। इसके रात 8.30 बजे हैदराबाद पहुंचने की उम्मीद थी। यह कथित तौर पर उस दिन हैदराबाद जाने वाली आखिरी निर्धारित उड़ान थी। हालांकि, बाद में इसे रद्द कर दिया गया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो में यात्रियों को एयरलाइन के कर्मचारियों के साथ समय-सारिणी बदलने को लेकर बहस करते हुए दिखाया गया। एयरलाइन ने अभी तक इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

इंडिगो ने क्या कहा?
इंडिगो ने सोमवार को मामले पर बयान जारी किया। इंडिगो प्रवक्ता ने बताया कि 20 जुलाई को तिरुपति से हैदराबाद के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6E-6591 में एक मामूली तकनीकी खराबी पाई गई। एहतियात के तौर पर पायलटों ने विमान को वापस मोड़कर तिरुपति में सुरक्षित रूप से उतारने का फैसला किया। विमान का संचालन फिर से शुरू करने से पहले आवश्यक जांच की जाएगी। सभी प्रभावित यात्रियों को उनकी पसंद के अनुसार अगली उपलब्ध उड़ानों में स्थानांतरित कर दिया गया है या रद्दीकरण पर पूरा रिफंड दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed