फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   indigo flight returns to kolkata after brokage in windshield

इंडिगो के विमान की विंडशील्ड में दरार, कोलकाता वापस लौटा

Sun, 24 Jun 2018 04:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Updated Sun, 24 Jun 2018 04:03 PM IST
विज्ञापन
 indigo flight returns to kolkata after brokage in windshield

बंगलुरू जा रहे इंडिगो एयरलाइन्स के एक विमान को आज उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद विंडशील्ड में दरार आ जाने की वजह से कोलकाता वापस लौटना पड़ा। भारतीय हवाईअड्डा प्राधिकरण (एएआई) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इंडिगो की यह उड़ान 168 यात्रियों को लेकर उड़ान भरने के करीब 15 मिनट बाद ही नेताजी सुभाषचंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर लौट आई।

विज्ञापन


एएआई के अधिकारी ने बताया "178 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को लेकर इंडिगो की कोलकाता से बंगलुरू जा रही उड़ान 6E345 रविवार को 10.15 बजे वापस लौट आई क्योंकि उसकी विंडशील्ड में दरार आ गई थी। 10.34 बजे पर यह विमान सुरक्षित उतर गया।" इंडिगो के एक बयान में बताया गया है कि विमान को सुबह खराब मौसम की वजह से कोलकाता लौटना पड़ा।
विज्ञापन


बयान में कहा गया है , "कोलकाता में सुबह मौसम खराब था जिसकी वजह से इंडिगो के एक विमान की विंडशील्ड की बाहरी सतह को मामूली नुकसान हो गया। स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर्स का पालन करते हुए पायलट आगे की जांच के लिए विमान को वापस ले आया।" इंडिगो के एक प्रवक्ता ने बताया कि विंडशील्ड को बदला जा रहा है और यात्रियों के लिए एक अन्य उड़ान की व्यवस्था की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed