फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IndiGo flight from Sharjah to Lucknow was diverted to Karachi due to medical emergency but passenger could not be revived

लखनऊ आ रहे इंडिगो विमान की कराची में आपात लैंडिंग, फिर भी नहीं बची यात्री की जान

Tue, 02 Mar 2021 12:30 PM IST
स्नेहा बलूनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्नेहा बलूनी Updated Tue, 02 Mar 2021 12:30 PM IST
विज्ञापन
IndiGo flight from Sharjah to Lucknow was diverted to Karachi due to medical emergency but passenger could not be revived
इंडिगो एयरलाइंस (फाइल फोटो) - फोटो : twitter.com/IndiGo6E

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के शारजाह से लखनऊ आ रही इंडिगो की फ्लाइट की कराची में मेडिकल इमरजेंसी के कारण आपात लैंडिंग कराई गई। बताया जा रहा है कि एक यात्री की तबीयत बिगड़ गई थी। कराची में आपात लैंडिंग करवाकर यात्री का इलाज कराने की कोशिश की गई लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई। 

विज्ञापन


इंडिगो एयरलाइंस की तरफ से जारी किए बयान के अनुसार, मेडिकल इमरजेंसी के कारण शारजाह से लखनऊ जाने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई 1412 की कराची में मेडिकल इमरजेंसी के कारण आपात लैंडिंग कराई गई। दुर्भाग्य से यात्री की जान नहीं बच सकी और हवाई अड्डे की मेडिकल टीम द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

 

जियो न्यूज के अनुसार, लखनऊ जा रहा विमान जब पाकिस्तानी एयरस्पेस में था, तभी एक यात्री की तबीयत खराब हो गई। इसके बाद विमान के कैप्टन ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क किया और कराची हवाई अड्डे पर मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग की इजाजत मांगी। इजडाजत मिलने पर विमान सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर कराची के जिन्ना हवाई अड्डे पर उतरा।

कराची हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि 67 साल के यात्री हबीबुर रहमान का विमान में ही निधन हो गया था। उन्हें कार्डियक अरेस्ट (हृदय गति रुकना) आया था। यात्री की मौत होने पर तमाम कानूनी कार्यवाही पूरी करने के बाद विमानसुबह 8 बजकर 36 मिनट पर भारत के लिए रवाना हुआ। 


वैसे यह पहला मौका नहीं है जब किसी भारतीय विमान ने पाकिस्तान में आपात लैंडिंग की हो। इससे पहले नवंबर में सऊदी अरब से भारत आ रहे विमान की पाकिस्तान के कराची में मेडिकल इमरजेंसी के कारण लैंडिंग कराई गई थी। उस समय एक यात्री की तबीयत बिगड़ गई थी। उसकी भी जान नहीं बचाई जा सकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed