{"_id":"699b1d9a6ca82ef0430cae6d","slug":"indigo-flight-diverted-to-imphal-following-dust-storm-at-dibrugarh-airport-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indigo: डिब्रूगढ़ में धूल भरी आंधी के कारण इंडिगो की फ्लाइट इंफाल डायवर्ट, विमान में सवार थे 144 यात्री","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Indigo: डिब्रूगढ़ में धूल भरी आंधी के कारण इंडिगो की फ्लाइट इंफाल डायवर्ट, विमान में सवार थे 144 यात्री
Sun, 22 Feb 2026 08:45 PM IST
राहुल कुमार
पीटीआई, डिब्रूगढ़
पीटीआई, डिब्रूगढ़
Published by: राहुल कुमार
Updated Sun, 22 Feb 2026 08:45 PM IST
विज्ञापन
इंडिगो की फ्लाइट (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असम के डिब्रूगढ़ हवाई अड्डे पर रविवार को तेज धूल भरी आंधी के चलते अहमदाबाद से आ रही इंडिगो की फ्लाइट को इंफाल डायवर्ट करना पड़ा। विमान में कुल 144 यात्री सवार थे। अधिकारियों ने बताया कि आंधी की वजह से दृश्यता बेहद कम हो गई थी। अचानक इस तरह से मौसम बदलने की वजह से चालक दल ने तुरंत फ्लाइट 6ई-6457 का रास्ता बदलकर उसे डिब्रूगढ़ के सबसे पास मणिपुर की राजधानी इंफाल ले जाने का फैसला लिया।
विज्ञापन
डिब्रूगढ़ हवाई अड्डे के निदेशक बंगजीत साहा के मुताबिक, अहमदाबाद से गुवाहाटी होते हुए डिब्रूगढ़ आने वाली फ्लाइट 6ई-6457 सुबह 10.20 बजे गुवाहाटी के मशहूर गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ( एलजीबीआईए) से रवाना हुई। उन्होंने कहा, इसे सुबह 11.15 बजे डिब्रूगढ़ हवाई अड्डे पर उतरना था, लेकिन इसके पहुंचने के वक्त धूल भरी तेज आंधी आ गई।
विज्ञापन
हालात फ्लाइट के जमीन पर सुरक्षित लैंडिंग के लिए जरूरी न्यूनतम सुरक्षा सीमा काफी नीचे थे और दृश्यता खतरनाक तौर से कम थी। ऐसे हालातों में खतरा मोल लेने की कोई गुंजाइश नहीं थी, इसलिए विमान के चालक दल ने फ्लाइट को इंफाल के बीर टिकेंद्रजीत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारने का फैसला लिया। साहा ने आगे कहा कि इस फैसले से विमान में सवार सभी 144 यात्रियों की सुरक्षा पक्की हुई।
विज्ञापन
वहीं,अधिकारियों ने ऊपरी असम में बदलते मौसम पर करीब से नजर रखी। साहा ने कहा, धूल भरी आंधी थमने के बाद दृश्यता ठीक-ठाक स्तर पर आने के बाद हवाई यातायात नियंत्रण ने फ्लाइट को वापस लौटने के लिए जरूरी इजाजत दी। इसके बाद फ्लाइट 6ई-6457 आखिरकार इंफाल से निकल कर अपने तय वक्त से लगभग दो घंटे बाद दोपहर 1.20 बजे डिब्रूगढ़ हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतरी।