फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indigo flight between Chennai and Kolkata was diverted to Bhubaneswar due to a medical emergency

चेन्नई से कोलकाता जा रहे इंडिगो विमान ने की भुवनेश्वर में आपात लैंडिंग

Sun, 26 May 2019 09:19 AM IST
Shilpa Thakur न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Sun, 26 May 2019 09:19 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Indigo flight between Chennai and Kolkata was diverted to Bhubaneswar due to a medical emergency
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File Photo

चेन्नई से कोलकाता जा रहे इंडिगो 6ई292 विमान को शनिवार को मेडिकल इमरजेंसी के चलते ओडिशा के भुवनेश्वर में मोड़ना पड़ा। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि विमान में एक बीमार यात्री मौजूद था।


loader

इसपर इंडिगो ने कहा, "चेन्नई से कोलकाता जा रहे 6ई292 विमान को मेडिकल इमरजेंसी के कारण भुवनेश्वर की ओर मोड़ना पड़ा, क्योंकि विमान में एक बीमार यात्री था।"

एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से अनुमति के बाद विमान ने तीन बजकर 17 मिनट पर भुवनेश्वर में आपात लैंडिंग की। बीमार शख्स को एयर एंबुलेंस इंटरनेशनल (एएआई) से इलाज के अस्पताल पहुंचाया गया। उसके साथ एक डॉक्टर भी मौजूद था।

बता दें महज कुछ दिन पहले ही दिल्ली से मस्कट के लिए उड़ान भरने वाले एयर इंडिया के विमान 973 की भी जामनगर स्थित भारतीय वायुसेना स्टेशन पर आपात लैंडिंग कराई गई थी। विमान में मौजूद एक यात्री को अचानक दिल का दौरा पड़ गया था। बीमार यात्री को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। साथ में वायुसेना का एक डॉक्टर भी मौजूद था।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed