फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indigo Emergency Gate Incident Aviation Minister Jyotiraditya Scindia on BJP leader Tejashwi Surya Latest News

Indigo Incident: सिंधिया बोले- तेजस्वी सूर्या ने गलती के लिए माफी मांगी, सभी जांच के बाद ही विमान ने उड़ान भरी

Wed, 18 Jan 2023 05:51 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 18 Jan 2023 05:51 PM IST
सार

मामला पिछले साल 10 दिसंबर का है। इंडिगो का विमान चेन्नई से तिरुचिरापल्ली जा रहा था। BJP नेता तेजस्वी सूर्या की इंडिगो घटना पर उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि घटना जमीन पर हुई थी। घटना के बाद BJP सांसद तेजस्वी सूर्या ने जानकारी दी।

विज्ञापन
Indigo Emergency Gate Incident Aviation Minister Jyotiraditya Scindia on BJP leader Tejashwi Surya Latest News
केंद्रीय विमान मंत्री सिंधिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंडिगो के विमान का आपातकालीन दरवाजा खोलने के मामले में अब उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा बयान आया है। मामले में भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या पर आरोप लगाए गए हैं। जब ज्योतिरादित्य सिंधिया से तेजस्वी सूर्या को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि तथ्यों को देखना जरूरी है। फ्लाइट के ग्राउंड पर होने पर गलती से दरवाजा उनके द्वारा खोल दिया गया था और सभी जांच के बाद फ्लाइट को उड़ान भरने की अनुमति दी गई थी। उन्होंने गलती के लिए माफी भी मांगी है।

विज्ञापन


BJP नेता तेजस्वी सूर्या की इंडिगो घटना पर उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि घटना जमीन पर हुई थी। घटना के बाद BJP सांसद तेजस्वी सूर्या ने जानकारी दी, जिसके आधार पर सभी नियमों का पालन किया गया। सभी प्रकार के जांच के बाद ही फ्लाइट ने उड़ान भरी। उन्होंने देरी के लिए माफी भी मांगी। 
विज्ञापन


क्या है मामला?
वहीं, इंडिगो ने कहा था कि 10 दिसंबर को 2022 को विमान में जब बोर्डिंग प्रक्रिया चल रही थी, तब एक यात्री ने गलती से विमान का आपातकालीन दरवाजा खोल दिया था। यात्री ने तत्काल इसके लिए माफी मांगी। इसके बाद सभी प्रकार की जांच के बाद विमान ने उड़ान भरी। घटना की वजह से विमान को उड़ान भरने में देरी हुई। हालांकि, एयरलाइन या डीजीसीए की ओर से दावाजा खोलने के लिए यात्री का नाम नहीं बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजीसीए ने दिए जांच के आदेश
मामला पिछले साल 10 दिसंबर का है। इंडिगो का विमान चेन्नई से तिरुचिरापल्ली जा रहा था। डीजीसीए ने भी मामले में बयान जारी किया था। डीजीसीए ने कहा था कि इंडिगो 6E की फ्लाइट 6E-7339 में एक यात्री ने आपातकालीन दरवाजा खोल दिया था। मामले के जांच के आदेश दे दिए गए हैं।


विपक्ष ने साधा भाजपा पर निशाना
मामले में नया मोड़ उस वक्त आया, जब आपातकालीन दरवाजा खोलने वाले की पहचान भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या के रूप में हुई। इसके बाद कांग्रेस, AIMIM और टीएमसी ने भाजपा पर धुआंधार हमला बोल दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed