{"_id":"5bfb6d88bdec2241891ed0f8","slug":"indigo-canceled-indore-to-delhi-flight-bjp-mp-share-angry-passengers-video","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडिगो की इंदौर से दिल्ली की फ्लाइट रद्द, भाजपा सांसद ने किया गुस्साए लोगों का वीडियो ट्वीट ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
इंडिगो की इंदौर से दिल्ली की फ्लाइट रद्द, भाजपा सांसद ने किया गुस्साए लोगों का वीडियो ट्वीट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 26 Nov 2018 11:19 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडिगो द्वारा फ्लाइट रद्द करने की खबरें लगातार आती रहती हैं। ऐसी ही एक खबर इंदौर से आई है जहां पर इंदौर से दिल्ली उड़ान भरने वाली फ्लाइट को इंडिगो द्वारा आखिरी वक्त में रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन
भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी भी इंदौर से दिल्ली उसी विमान से आने वाली थीं जिसे आखिरी वक्त में रद्द किया गया। मीनाक्षी ने गुस्साए यात्रियों का एक वीडियो सोशल माडिया पर ट्वीट किया। इस वीडियो में लोग इंडिगो से काफी निराश और गुस्से में दिख रहे हैं।
विज्ञापन
एयरबस द्वारा संचालित इंडिगो की 6ई 8867 फ्लाइट रात 9.30 मिनट पर इंदौर से दिल्ली को उड़ान भरने वाली थी। फ्लाइट उड़ान भरने से कुछ समय पहले एयरलाइन ने सूचना दी कि फ्लाइट 30 मिनट की देरी से उड़ान भरेगी। थोड़ी देर बाद फिरसे सूचना दी गई कि तकनीकी कारणों के चलते फ्लाइट रद्द कर दी गई है।
विज्ञापन
एयरलाइन ने कहा कि अब ये फ्लाइट सोमवार को दोपहर 12.30 बजे उड़ान भरेगी। यात्रियों ने इंडियो पर इल्जाम लगाया कि अनुरोध करने पर भी उन्हें एयरलाइन ने भोजन या आवास की व्यवस्था नहीं की। साथ में स्टाफ ने भी किसी तरह का सहयोग नहीं किया।
Stuck at Indore Airport, people are angry and disappointed by the conduct of Indigo officials. https://t.co/tDNvYaCxgh
— Meenakashi Lekhi (@M_Lekhi) November 25, 2018