फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indigenous surgical robot installed in Coimbatore hospital, know everything

Indigenous Surgical Robot: कोयम्बटूर के अस्पताल में स्वदेशी सर्जिकल रोबोट स्थापित किया गया, जानें सब कुछ

Sun, 12 Feb 2023 10:57 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोयंबटूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोयंबटूर Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 12 Feb 2023 10:57 PM IST
सार

अस्पताल ने एक बयान में बताया कि स्वदेशी रूप से निर्मित रोबोट, रोबोटिक कार्डियक सर्जन डॉ. सुधीर पी श्रीवास्तव के दिमाग की उपज है, जो रोबोटिक सर्जरी को सुलभ और किफायती बनाने में मदद करेगा।

विज्ञापन
Indigenous surgical robot installed in Coimbatore hospital, know everything
सर्जिकल रोबोट (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोयंबटूर के एक निजी अस्पताल में रविवार को एक 'मेड इन इंडिया' सर्जिकल रोबोट इंस्टाल किया गया। गुड़गांव स्थित एसएस इनोवेशन ने 'मंत्रा' नाम के सर्जिकल रोबोट का डिजाइन और निर्माण किया है, जिसे आज शहर के हिंदुस्तान अस्पताल में स्थापित किया गया।

विज्ञापन


अस्पताल ने एक बयान में बताया कि स्वदेशी रूप से निर्मित रोबोट, रोबोटिक कार्डियक सर्जन डॉ. सुधीर पी श्रीवास्तव के दिमाग की उपज है, जो रोबोटिक सर्जरी को सुलभ और किफायती बनाने में मदद करेगा। श्रीवास्तव एसएस इनोवेशन के चेयरमैन और सीईओ हैं।
विज्ञापन


डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि इससे उच्च तकनीक वाली चिकित्सा देखभाल आम लोगों तक पहुंच सकेगी। रोबोट का इस्तेमाल कई तरह की सर्जरी करने के लिए किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यूरोलॉजी कैंसर, स्त्री रोग संबंधी कैंसर, गैस्ट्रो-आंत्र कैंसर जैसी बीमारियों का इलाज किया जाएगा और पहली बार कार्डियो-थोरेसिक सर्जरी करने के लिए भी इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल के रोबोटिक प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर डॉ. मनिक्कम रामलिंगम ने बताया कि रोबोट हिंदुस्तान अस्पताल को गुणवत्ता से समझौता किए बिना समाज के कम-विशेषाधिकार प्राप्त वर्गों को अत्याधुनिक चिकित्सा देखभाल प्रदान करने में मदद करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed