फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indigenous ALS 50 Loitering Munition successfully test-fired in Pokhran

Loitering Munition: दुश्मन के मंसूबे ध्वस्त करेगा भारत का घातक हथियार, पोकरण में ALS 50 ने बरपाया कहर

Sat, 24 Sep 2022 03:36 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 24 Sep 2022 03:36 PM IST
सार

मिसाइल या अन्य ड्रोन की तुलना में ALS 50 की लागत काफी कम है, वहीं यह दुश्मन पर अधिक मारक है। इसमें ऑटोमोनस टारगेटिंग सिस्टम है।

विज्ञापन
Indigenous ALS 50 Loitering Munition successfully test-fired in Pokhran
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

स्वदेशी हथियारों के मामले में आत्मनिर्भरता की दिशा में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। रक्षा क्षेत्र में हो रहे इनोवेशन ने दुनिया को भी हैरान कर दिया है। अब भारत ने जैसलमेर की पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में ALS 50 ड्रोन का सफल परीक्षण किया है। 

विज्ञापन


ड्रोन कैमरे से लैस  ALS 50 टारगेट पर सटीक निशाना लगाया। इससे पहले इसका लद्दाख में भी परीक्षण किया जा चुका है। दोनों परीक्षण सफल रहने के बाद इस घातक हथियार के भारतीय सेना में शामिल होने की उम्मीदें बढ़ गई हैं। 
विज्ञापन


पूरी तरह स्वदेश में बना है यह हथियार 
ALS 50 लॉयटरिंग म्यूनेशन एक तरह का मिसाइल है, जो ड्रोन की तरह काम करता है। इसे टाटा एडवांस सिस्टम लिमिटेड (टीएएसए) ने बनाया है। मीडिया में प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यह हथियार वर्टिकल टेक ऑफ और लैंडिग(VTOL) करने में सक्षम है। इसे संकरी घाटियों, पहाड़ों, जंगलों व दुर्गम क्षेत्रों में इस्तेमाल करने के लिए डिजाइन किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कम लागत में अधिक मारक 
जानकारी के मुताबिक, मिसाइल या अन्य ड्रोन की तुलना में ALS 50 की लागत काफी कम है, वहीं यह दुश्मन पर अधिक मारक है। इसमें ऑटोमोनस टारगेटिंग सिस्टम है। यानी पहले से तय टारगेट को यह आसानी से पहचान कर खत्म कर सकता है। इसके साथ ही यह दुश्मन तक पहुंचने से पहले रास्ते की जानकारी भी अपने हैंडलर को देता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed