PM मोदी बोले: G20 की अध्यक्षता गर्व की बात; सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों तक पहुचें भाजपा नेता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि जी-20 की अध्यक्षता मिलना देश के सभी नागरिकों के लिए गर्व की बात है और यह विश्व स्तर पर भारतीयता और अपनी संस्कृति को स्थापित करने का अवसर है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुनिया की बीस प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के संगठन जी-20 की कमान हाल ही में भारत को मिली है। इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि यह देश के सभी नागरिकों के लिए गर्व की बात है और यह विश्व स्तर पर भारतीयता और अपनी संस्कृति को स्थापित करने का अवसर है।
प्रधानमंत्री मोदी ने जी-10 शिखर सम्मेलन के लिए सुझाव मांगने के लिए राष्ट्रपति भवन में सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शामिल हुए।
बैठक में सरकार की ओर से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, विदेश मंत्री एस जयशंकर, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल मौजूद थे। वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकारुज्न खरगे, पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा, माकपा महासचिव सीताराम येचुरी, भाकपा महासचिव डी राज, टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू भी मौजूद थे।
सीमावर्ती ग्रामीणों से सीधा संपर्क बनाएं भाजपा नेता : पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने देशभर के भाजपा नेताओं की एक बैठक को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी के सदस्यों से सीमावर्ती ग्रामीणों से सीधा संपर्क बनाए रखने को कहा। उन्होंने कहा कि सीमांत ग्रामीण क्षेत्रों को ऐसे स्थानों के रूप में विविकसित जाना चाहिए जहां पर्यटक आएं।
'यूक्रेन युद्ध और कोविड की चुनौतियों के बाद भी आर्थिक शक्ति बनकर उभरा देश'
मोदी के साथ बंद कमरे में बैठक के बाद छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने संवाददाताओं को जानकारी दी। प्रधानमंत्री ने भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक का उद्घाटन किया और कहा कि यूक्रेन युद्ध और कोविड महामारी जैसी वैश्विक चुनौतियों के बीच देश के आर्थिक शक्ति के रूप में उभरने की दुनियाभर में स्वीकार्यता है।
'सांस्कृतिक आदान-प्रदान के लिए स्नेह मिलन कार्यक्रमों को मिले बढ़ावा'
उन्होंने उत्तर प्रदेश के वाराणसी में महीने भर चलने वाले 'काशी तमिल संगमम' की भी सराहना की, जो दो स्थानों के बीच प्राचीन सांस्कृतिक संबंधों का जश्न मनाता है। मोदी ने कहा, सांस्कृतिक आदान-प्रदान के लिए 'स्नेह मिलन' कार्यक्रमों को बढ़ावा दिया जाना चाहिए।
बैठक में आगामी राज्य विधानसभा चुनावों पर होगी चर्चा : रमन सिंह
वहीं, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री सिंह ने कहा कि दो दिवसीय बैठक में विभिन्न समसामयिक मुद्दों और आगामी राज्य विधानसभा चुनावों पर भी चर्चा होगी। पार्टी नेता बूथस्तर पर अपनी मौजूदगी को मजबूत करने पर विचार कर रहे हैं। पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के अलावा, भाजपा की राज्य इकाइयों के अध्यक्ष और महासचिव भी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता वाली बैठक का हिस्सा हैं।
पार्टी सूत्रों ने कहा, बैठक में भाजपा की भविष्य की रणनीति, राज्य विधानसभा चुनावों के अगले दौर की तैयारियों और चल रही विभिन्न संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की जाएगी। पार्टी की मौजूदगी को और मजबूत करने के लिए केंद्रीय मंत्रियों समेत नेताओं के विभिन्न समूहों को भी शामिल किया गया है। खासकर उन जगहों पर, जहां 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवारों को हार मिली थी। पार्टी 2024 में जीत के लिए नजर गड़ाए हुए है।