फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indias Patal search campaign to begin in next 3 and 4 months

अगले 3-4 महीने में शुरू होगा भारत का ‘पाताल’ खोज अभियान, चीन के साथ होगी प्रतिद्वंद्विता

Mon, 23 Nov 2020 03:14 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 23 Nov 2020 03:14 AM IST
विज्ञापन
Indias Patal search campaign to begin in next 3 and 4 months
Madhavan Rajeevan, Secretary, Ministry of Earth Sciences - फोटो : ANI

भारतीय गोताखोर जल्द ही समुद्री गहराइयों में ‘पाताल लोक’ खोजने के लिए गोता लगाएंगे। केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने रविवार को कहा कि जल्द ही महत्वाकांक्षी ‘गहन महासागर खोज अभियान’ शुरू करेगा। इस अभियान का मकसद गहरे समुद्र के उस हिस्से में मौजूद मिनरल्स, ऊर्जा और सागरीय विविधिता की खोज करना है, जिसके बारे में अभी तक बहुत ज्यादा खोज नहीं हो सकी है। 

विज्ञापन


मंत्रालय के सचिव एम. राजीवन ने कहा, इस अत्याधुनिक व गेम चेंजिंग अभियान के लिए सभी आवश्यक इजाजत जुटा ली गई हैं और इसे अगले 3-4 महीने में शुरू कर दिए जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन



राजीवन ने कहा, अभियान में विभिन्न गहन समुद्री पहलों के लिए विकसित तकनीकों को भी शामिल किया जाएगा। इनमें से कुछ तकनीक भारतीय रक्षा अनुसंधान व विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) जैसे संस्थानों ने तैयार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अभियान के लिए आवश्यक सभी काम मंत्रालय संचालित कर रहा है और अन्य सरकारी विभाग जैसे डीआरडीओ, बायोटेकभनोलॉजी विभाग, इसरो, वैज्ञानिक व औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) हितधारकों के तौर पर शामिल रहेंगे। बता दें कि भारत के पास मध्य हिंद महासागर में खोज के लिए करीब 1.5 लाख वर्ग किलोमीटर का क्षेत्र मौजूद है।  

4000 करोड़ रुपये की होगी लागत 
पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के एक अधिकारी के मुताबिक, इस अभियान पर तकरीबन 4000 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। अभियान से भारत के विशाल एक्सक्लूसिव इकोनॉमिक जोन और महाद्वीपीय किनारे के अन्वेषण के प्रयास को बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने कहा, इस अभियान का एक पहलू गहरे समुद्री अभियान में काम आने वाली मानवीय पनडुब्बी का डिजाइन तैयार करना, उसे विकसित करना और पेश करना रहेगा, जबकि दूसरा पहलू गहरे समुद्र में खनन की संभावनाओं को खोजना और उससे जुड़ी तकनीक विकसित करना होगा। गहरे समुद्र के लिए नया पोत खरीदना भी अभियान का हिस्सा रहेगा। भारत का वर्तमान पोत सागर कन्या करीब साढे़ तीन दशक पुराना हो चुका है। 

यहां भी चीन के साथ होगी प्रतिद्वंद्विता 
पिछले सप्ताह चीन ने मरियाना गर्त में खड़ी अपनी नई मानवीय खोजी पनडुब्बी की लाइव फुटेज पेश की थी। यह चीन की तरफ से पृथ्वी पर पानी के अंदर मौजूद सबसे गहरी घाटी की खोज के अभियान का हिस्सा है। इस लिहाज से भारत को गहन समुद्री खोज अभियान में भी चीनी प्रतिद्वंद्विता का सामना करना पड़ेगा। अधिकारी ने कहा, गहन समुद्र में खोज अभियान चलाने का निर्णय बेहद अहम है और यह हिंद महासागर में भारतीय उपस्थिति को मजबूत करेगा, जहां चीन, कोरिया और जर्मनी जैसे अन्य खिलाड़ी पहले से ही सक्रिय हैं।  

15 साल का कांट्रेक्ट है भारत के पास हिंद महासागर में खोज का 
भारत ने सितंबर, 2016 में इंटरनेशनल सीबेड अथॉरिटी (आईएसए) के साथ 15 साल का अनुबंध किया था। यह अनुबंधन हिंद महासागर में पॉली-मैटेलिक सल्फाइड्स (पीएमएस) की खोज करने के लिए है। इससे भारत को एक निश्चित क्षेत्र में समुद्री कानून के हिसाब से पीएमएस की खोज करने के एक्सक्लूसिव अधिकार मिल गए हैं। आईएसए ने भारत को 10 हजार किलोमीटर में 15 साल तक पीएमएस की खोज करने की मंजूरी दी है।  


पूरी दुनिया की नजरें हैं समुद्री पीएमएस पर 
पीएमएस यानी पॉली-मैटेलिक सल्फाइड्स में लोहा, तांबा, जस्ता, चांदी, सोना, प्लेटिनम की परिवर्तनशील उपस्थिति होती है। पीएमएस समुद्री की पपड़ी के नीचे गहराई में मौजूद लावा से निकलने वाले गर्म तरल पदार्थ की तलछट होती है। यह समुद्री गहराइयों से मिनरल्स की चिमनी के जरिये बाहर निकलता है। अपनी व्यवसायिक और सामरिक उपयोगिता के कारण यह लंबे समय से पूरी दुनिया का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed