{"_id":"5f9dd27b38158619302b4bcd","slug":"indias-first-tyre-park-to-be-built-in-west-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल में बनेगा भारत का पहला ‘टायर पार्क’","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल में बनेगा भारत का पहला ‘टायर पार्क’
Sun, 01 Nov 2020 02:39 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 01 Nov 2020 02:39 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल में भारत का पहला ‘टायर पार्क’ बनेगा। यहां बेकार हो चुके टायरों और उसके खराब हिस्सों से बनी कलाकृतियों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने इसे एक अद्भुत अवधारणा करार बताते हुए कहा है कि इस तरह का पार्क देश में कहीं भी नहीं है। उन्होंने कहा कि इस अवधारण के पीछे का मुख्य विचार यह है कि कचरे को कैसे कला में तब्दील किया जा सकता है।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक राजनवीर कपूर ने बताया, किसी भी रद्दी सामान को कचरा नहीं कहा जा सकता है। इसका दोबारा इस्तेमाल हो सकता है और इसे कला का रूप दिया जा सकता है। पश्चिम बंगाल परिवहन निगम जल्द टायर पार्क शुरू करेगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कई बस डिपो मे इस्तेमाल से हटाए गए टायरों पर दोबारा काम किया गया और इसे डब्ल्यूटीसी की टीम ने उन्हें रंग-बिरंगे आकार में बदला है।
कपूर ने बताया कि यह टायर पार्क एस्प्लानेड क्षेत्र में खुलेगा और यहां एक छोटा कैफे भी होगा और जहां लोग बैठकर आराम कर सकते हैं और टायर से बनी कलाकृतियों को देखकर आनंद उठा सकते हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही इसके शुभारंभ की तारीख की घोषणा होगी।