फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indians who leave jobs abroad due to Corona will now get employment in the country

कोरोना के चलते विदेश में जॉब छोड़कर आने वाले भारतीयों को अब स्वदेश में मिलेगा रोजगार

Thu, 04 Jun 2020 07:19 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 04 Jun 2020 07:19 PM IST
विज्ञापन
Indians who leave jobs abroad due to Corona will now get employment in the country
IGI Airport - फोटो : For Refernce Only
विदेशों में रहने वाले भारतीय, जो कोरोना संक्रमण के चलते स्वदेश लौट आए हैं, अब उन्हें यहीं पर काम दिलाने का प्रयास शुरू हो गया है। वंदे भारत मिशन के तहत विदेश से लौटे भारतीयों की जानकारी एकत्रित की जा रही है।
विज्ञापन


बाकायदा ऐसे लोगों से उनके हुनर व शिक्षा के बारे में पूछा जा रहा है। यह जानकारी विदेश मंत्रालय के साथ भी साझा की गई है। केंद्र सरकार ने इसके लिए 'स्किल्ड वर्कर्स अराइवल डाटाबेस फॉर एंप्लॉयमेंट स्पोर्ट इनीशिएटिव' पोर्टल लॉन्च किया है।

विज्ञापन


अभी तक इस पोर्टल पर करीब साढ़े सात हजार लोगों ने अपनी पंजीकरण कराया है।वंदे भारत मिशन के अंतर्गत अभी तक 59 हजार से ज्यादा भारतीय स्वदेश लौट चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र सरकार के एक अधिकारी के अनुसार, चूंकि विदेश से आने वाले सभी लोगों के पीछे एक ही कारण रहा है कोरोना संक्रमण, इसलिए अब भारत सरकार ऐसे लोगों को जॉब दिलाने में मदद करेगी।


ऐसे लोगों को 'स्किल्ड वर्कर्स अराइवल डाटाबेस फॉर एंप्लॉयमेंट सपोर्ट इनिशिएटिव' पोर्टल पर अपनी जानकारी अपलोड करनी होगी। इस पोर्टल पर लोगों से उनकी पढ़ाई-लिखाई, हुनर और अनुभव के बारे में पूछा गया है।

लोगों की इस जानकारी को विदेश मंत्रालय के अलावा कौशल विकास व उद्यमिता मंत्रालय व नागरिक उड्डयन मंत्रालय के साथ भी साझा किया जा रहा है। तीनों मंत्रालयों का एक ही मकसद है कि किसी तरह इन लोगों को स्वदेश में जॉब मिल जाए।

जो भी योग्य व्यक्ति मिलेंगे, उनका डॉटा संबंधित या विभागों को भेजा जाएगा। उसके बाद उनके साक्षात्कार की व्यवस्था होगी। केंद्र सरकार इस पोर्टल से मिली जानकारी के आधार पर स्वदेशी ही नहीं, बल्कि विदेशी कंपनियों से भी बात करेगी।


ऐसी कंपनियां, जिनकी भारत में ब्रांच हैं, वे इन लोगों को यहीं पर काम दे सकती हैं। बता दें कि मई से लेकर अभी तक जो लोग स्वदेश लौटे हैं, उनमें ओमान, कतर, यूएई, कुवैत, सिंगापुर और दुबई सहित कई देश शामिल हैं।

ये लोग वहां पर रोड एवं बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन, ट्रांसपोर्ट, ऐविएशन, ऑयल, गैस और पर्यटन के क्षेत्र में काम कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed