फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indians including Sachin Akshay criticised Maldives said our country is special

Maldives: सचिन-अक्षय सहित भारतीयों ने मालदीव को दिखाया आईना, सभी हस्तियों ने कहा-अपना देश विशेष

Mon, 08 Jan 2024 05:48 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 08 Jan 2024 05:48 AM IST
सार

अक्षय कुमार ने कहा, आश्चर्य है कि मालदीव को भारत सबसे ज्यादा पर्यटक देता है। हम अपने पड़ोसियों के प्रति भले हैं, लेकिन ऐसी बेवजह की नफरत क्याें सहन करें? सम्मान सबसे पहले है। इसलिए भारतीय द्वीपों का पर्यटन करें, अपने पर्यटन को प्रोत्साहन दें।

विज्ञापन
Indians including Sachin Akshay criticised Maldives said our country is special
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सचिन तेंदुलकर, अक्षय कुमार, सलमान खान सहित कई हस्तियों ने नागरिकों को भारतीय तटों और द्वीपों पर पर्यटन के लिए जाने का सुझाव देते हुए अशोभनीय टिप्पणियां करने वाले मालदीव के मंत्रियों को कड़ा जवाब दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर भारतीय पर्यटन स्थलों का समर्थन किया।

विज्ञापन

अक्षय कुमार ने कहा, आश्चर्य है कि मालदीव को भारत सबसे ज्यादा पर्यटक देता है। हम अपने पड़ोसियों के प्रति भले हैं, लेकिन ऐसी बेवजह की नफरत क्याें सहन करें? सम्मान सबसे पहले है। इसलिए भारतीय द्वीपों का पर्यटन करें, अपने पर्यटन को प्रोत्साहन दें। वहीं, सलमान खान ने लक्षद्वीप में प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी को यादगार अनुभव बताया और कहा कि यह शानदार जगह हमारे भारत में ही है।

विज्ञापन
  • कंगना रनौत ने कहा, लक्षद्वीप में 98 प्रतिशत आबादी मुस्लिम समुदाय की है, अगर किसी को यहां बदबू आती है, तो वह नस्लवादी और कम जानकारी रखने वाला नेता है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • कार्तिक आर्यन और जॉन अब्राहम ने भी लक्षद्वीप को भारत में स्वर्ग जैसी जगह बताया और कहा कि वे जल्द यहां जाना चाहेंगे।
  • श्रद्धा कपूर ने कहा कि लक्षद्वीप की तस्वीरें देख कर लग रहा है कि कहीं इस आनंद को पाने में पीछे न छूट जाऊं।  
  • हार्दिक पांड्या ने बताया कि भारत के लिए कही जा रही बातें दुखद हैं। अगली  छुट्टियां लक्षद्वीप में मनाऊंगा।

यहां वो सब है जो हमें चाहिए : तेंदुलकर
क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने 50वें जन्मदिन पर सिंधुदुर्ग में बिताए समय का वीडियो पोस्ट कर कहा कि इस तटीय शहर में वह सब है जो हमें चाहिए। यहां मिले शानदार नजारे और आतिथ्य ने उन्हें यादों के खजाने दिए हैं। भारत को सुंदर तट रेखा और स्वच्छ द्वीपों का खजाना मिला हुआ है।

मंत्री के झूठ की खुली पोल
मालदीव के ट्रैवल एजेंट और टूर ऑपरेटरों के संगठन (मटाटो) ने उनके देश के मंत्री व नेताओं के झूठ की पोल खोल दी है। संगठन ने कहा कि लक्षद्वीप में पर्यटन बढ़ाने का मालदीव के पर्यटन उद्योग पर कोई नकारात्मक असर नहीं होगा। बल्कि वे एक दूसरे के लिए पूरक बनकर पूरे क्षेत्र में ज्यादा पर्यटकों को आकर्षित कर सकते हैं, ज्यादा क्रूज लाइनर भी इनके बीच चलाए जा सकते हैं। संगठन ने कहा कि भारत को लेकर की जा रही नकारात्मक टिप्पणियों के बीच हम जोर देंगे कि सभी दक्षिण एशियाई पड़ोसियों से हमें अपने संबंध मजबूत रखने चाहिए। नफरती टिप्पणियों से दूर रहना चाहिए और इस क्षेत्र में एकता और सहयोग बढ़ाने के लिए काम करना चाहिए।

भारतीय बाजार हमारे लिए केंद्रीय
मटाटो ने साफ किया कि भारतीय बाजार मालदीव के पर्यटन क्षेत्र के लिए केंद्रीय भूमिका रखता है। मालदीव के गेस्ट हाउस से लेकर छोटे उद्योग तक भारतीय पर्यटकों पर निर्भर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed