फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indians crazy about Cricket, Smriti iranai have to postponed her press conference till India wins

केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी की पीसी पर भारी पड़ा भारत-ऑस्ट्रेलिया का मैच, जानिए फिर क्या हुआ

Wed, 03 Jul 2019 03:01 PM IST
Amit Sharma अमित शर्मा, नई दिल्ली
अमित शर्मा, नई दिल्ली Published by: Amit Sharma Updated Wed, 03 Jul 2019 03:01 PM IST
विज्ञापन
Indians crazy about Cricket, Smriti iranai have to postponed her press conference till India wins
क्रिकेट के लिए स्मृति इरानी ने प्रेस कांफ्रेंस टाली - फोटो : Amar Ujala

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए तीसरे वनडे क्रिकेट मैच का क्रेज खेल प्रेमियों के सिर चढ़कर बोल रहा था। हर क्रिकेट प्रेमी को भारत की जीत का इंतजार था। मैच के प्रति लोगों की दिवानगी इतनी ज्यादा थी कि केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी को अपनी प्रेस कांफ्रेंस तब तक के लिए रोकनी पड़ी जब तक कि मैच का अंतिम परिणाम नहीं आ गया। 

विज्ञापन


दरअसल, नरेंद्र मोदी सरकार में कपड़ा मंत्री स्मृति इरानी शुक्रवार शाम चार बजे एक प्रेस कांफ्रेंस करने वाली थीं, लेकिन इसी समय भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट मैच चल रहा था। सभी पत्रकार भाजपा मुख्यालय के बीच बने एक लॉबी में टीवी पर मैच देख रहे थे।
विज्ञापन


चूंकि चार बजे तक क्रिकेट अपने चरम पर था, सिर्फ तीन ओवरों में भारतीय टीम को 27 रन बनाने थे, कोई भी पत्रकार मैच छोड़कर प्रेस रुम में नहीं जा रहा था। ऐसा माहौल देख मंत्री के सहयोगियों ने उन्हें इस मामले की जानकारी दी। मंत्री भी मुस्कराकर रह गईं और उन्हें तब तक के लिए इंतजार करना पड़ा जब तक कि केदार जाधव ने चौका मारकर भारत को जीत नहीं दिला दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्मृति इरानी ने दी जीत की बधाई

केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने जब अपनी प्रेस कांफ्रेंस शुरु की तब उन्होंने सबसे पहले भारत की ऐतिहासिक जीत पर सबको बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारत की इस जीत से पूरे देश को गौरव का बढ़ा है। उन्होंने टीम को भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed