फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian World Forum Demand to prosecute Gurpatwant Singh Pannu for coordinator of banned Sikh organization for inciting anti national sentiments

इंडियन वर्ल्ड फोरम: देश विरोधी भावनाएं भड़काने के लिए प्रतिबंधित सिख संगठन के समन्वयक पन्नू पर मुकदमा चलाने की मांग 

Tue, 20 Jul 2021 04:12 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 20 Jul 2021 04:12 AM IST
सार

  • इंडियन वर्ल्ड फोरम ने एक आधिकारिक बयान में कहा है कि गुरपतवंत सिंह पन्नू ने 1.52 मिनट का एक वीडियो जारी किया है जिसमें उसने सिखों से नई दिल्ली में 22 जुलाई को तलवारों और खालिस्तानी झंडों के साथ संसद को घेरने और देश विरोधी नारे लगाने की अपील की है।

विज्ञापन
Indian World Forum Demand to prosecute Gurpatwant Singh Pannu for coordinator of banned Sikh organization for inciting anti national sentiments
सिख फॉर जस्टिस संगठन के समन्वयक गुरपतवंत सिंह पन्नू - फोटो : File Photo

विस्तार

इंडियन वर्ल्ड फोरम ने प्रतिबंधित सिख संगठन सिख फॉर जस्टिस संगठन के समन्वयक गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ मुकदमा चलाने की मांग की है। फोरम ने अमेरिका में रह रहे पन्नू पर भारतीयों के बीच देश विरोधी भावनाएं भड़काने और लोगों को विभाजनकारी व विध्वंसक गतिविधियों के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।  

विज्ञापन


इंडियन वर्ल्ड फोरम ने एक आधिकारिक बयान में कहा है कि गुरपतवंत सिंह पन्नू ने 1.52 मिनट का एक वीडियो जारी किया है जिसमें उसने सिखों से नई दिल्ली में 22 जुलाई को तलवारों और खालिस्तानी झंडों के साथ संसद को घेरने और देश विरोधी नारे लगाने की अपील की है।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस कमिश्नर को भेजे अपने खत में फोरम ने इंटरपोल की मदद से पन्नू और उसके विदेशों में बैठे समर्थकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इससे पहले पन्नू ने खालिस्तान के गठन की मांग को लेकर रेफरेंडम 2020 मिशन की शुरुआत की थी लेकिन देश में सिखों का समर्थन न मिलने के चलते यह मुहिम नाकाम हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोरम ने अपने पत्र में कहा है कि पन्नू के समर्थक कनाडा, ब्रिटेन और अमेरिका से पंजाब में उपद्रवियों को फंड मुहैया करा रहे हैं ताकि कानून व्यवस्था की स्थिति को बिगाड़ा जा सके। इसमें उसका साथ पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई भी दे रही है।

बता दें कि गणतंत्र दिवस पर हुए उपद्रव में किसान आंदोलन में शुरू से ही लोगों को तोड़फोड़ के लिए उकसाने वाला आतंकवादी एवं सिख फॉर जस्टिस संगठन का संस्थापक और कानूनी सलाहकार गुरपतवंत सिंह पन्नू दोबारा खतरनाक साजिश रच रहा था। अमेरिका में रहने वाला पन्नू किसानों और मीडिया कर्मियों को लगातार संदेश भेज रहा था। अपने मैसेज में पन्नू ने गणतंत्र दिवस पर हुए उपद्रव में घायल और आंदोलन के विभिन्न चरणों में जान गंवाने वाले किसानों का विवरण देने की बात कही थी।


पन्नू ने कहा था कि वह इस मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र संघ में ले जाएगा। वहां पर मोदी सरकार के उन कदमों की जानकारी दी जाएगी, जिसके जरिए किसानों को प्रताड़ित किया जा रहा है। सरकार जानबूझकर किसान विरोधी कृषि कानूनों को वापस नहीं ले रही है। देशभर के किसानों को खेत खलियान छोड़कर सड़क पर बैठने के लिए मजबूर किया जा रहा है। केंद्रीय एजेंसियां, आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के इस मैसेज पर नजर रख रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed