फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Talwar undertook refuelling with US Navy tanker USNS Yukon in northern Arabian Sea

भारतीय युद्धपोत आईएनएस तलवार ने अरब सागर में अमेरिकी नौसेना के टैंकर से भरा ईंधन

Tue, 15 Sep 2020 08:41 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 15 Sep 2020 08:41 AM IST
विज्ञापन
Indian Talwar undertook refuelling with US Navy tanker USNS Yukon in northern Arabian Sea
भारतीय युद्धपोत ने अमेरिकी टैंकर से ईंधन भरा - फोटो : Twitter @indiannavy

भारतीय युद्धपोत ने सोमवार को एक रक्षा समझौते के प्रावधानों का उपयोग करते हुए उत्तरी अरब सागर में अमेरिकी नौसेना के टैंकर यूएसएनएस यूकोन से ईंधन भरने का काम किया। यह समझौता दो देशों को करीब मिलकर काम करने और एक-दूसरे के बेस (ठिकानों) का इस्तेमाल करने की अनुमति देता है।

विज्ञापन


भारतीय नौसेना के प्रवक्ता ने कहा, 'उत्तरी अरब सागर में मिशन आधारित तैनाती पर आईएनएस तलवार ने एलईएमओए के तहत यूएस नेवी फ्लीट टैंकर यूएसएनएस यूकोन से ईंधन भरने का काम किया।' 2016 में भारत और अमेरिका के बीच लॉजिस्टिक्स एक्सचेंज मेमोरेंडम ऑफ एग्रीमेंट (एलईएमओए) का समझौता हुआ था।
विज्ञापन

 


यह समझौता दोनों देशों की सेनाओं को मरम्मत और पुनःपूर्ति के लिए एक दूसरे के ठिकानों का उपयोग करने और गहन सहयोग की इजाजत देता है। भारत ने फ्रांस, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया और जापान के साथ इसी तरह के समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। प्रवक्ता ने कहा, 'यह भारतीय नौसेना और अमेरिकी नौसेना के बीच इंट्रोपेराबिलिटी (सूचना का आदान-प्रदान करने के लिए कंप्यूटर सिस्टम या सॉफ्टवेयर की क्षमता) को उजागर करने के अलावा समुद्री सुरक्षा को बढ़ाने के लिए उपस्थिति को सक्षम बनाता है।'


भारत-अमेरिका रक्षा संबंधों में पिछले कुछ वर्षों में प्रगति हुई है। दोनों देशों ने 2018 में सीओएमसीएएसए (कम्युनिकेशंस कॉम्पैटिबिलिटी एंड सिक्योरिटी एग्रीमेंट) नामक एक अन्य समझौते पर हस्ताक्षर किए, जो दोनों सेनाओं में इंट्रोपेराबिलिटी और अमेरिका से भारत में उच्च प्रौद्योगिकी की बिक्री प्रदान करने की अनुमति देता है।

जुलाई में भारतीय नौसेना ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के तट पर परमाणु ऊर्जा से चलने वाले विमानवाहक पोत यूएसएस निमित्ज के नेतृत्व में अमेरिकी नौसेना के साथ सैन्य अभ्यास किया था। यूएसएस निमित्ज दुनिया का सबसे बड़ा युद्धपोत है। अमेरिकी नौसेना के साथ अभ्यास में भारतीय नौसेना के चार फ्रंटलाइन युद्धपोतों ने भाग लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed