{"_id":"593b80df4f1c1b00399c8931","slug":"indian-songs-will-played-during-sco-summit-in-astana","type":"story","status":"publish","title_hn":"SCO समिट में बजा, 'आवारा हूं, मेरा जूता है जापानी' जमकर लगे ठहाके","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
SCO समिट में बजा, 'आवारा हूं, मेरा जूता है जापानी' जमकर लगे ठहाके
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Sat, 10 Jun 2017 10:56 AM IST
विज्ञापन
sco
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता राजकपूर के क्लासिक गानों ‘आवारा हूं’ और ‘मेरा जूता है जापानी’ को शंघाई सहयोग सम्मेलन में शामिल हुए नेताओं की ढेरों प्रशंसा मिली। ये दोनों गाने शंघाई सहयोग संगठन के कार्यक्रम स्थल पैलेस ऑफ इंडिपेंडेंस के बैंक्वेट हॉल में लांच के दौरान बजाए गए।
विज्ञापन
बता दें कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान अभिनेता आमिर खान की फिल्म दंगल की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मैंने दंगल फिल्म देखी है और मुझे फिल्म और उसके किरदार बेहद पसंद आए। उन्होंने भारतीय फिल्मों के बारे में काफी बातें की। उन्होंने कहा कि दंगल ने वहां पर काफी अच्छी कमाई की है और इसलिए उन्होंने भी इस फिल्म को देखा।
विज्ञापन
बॉलीवुड फिल्म दंगल 5 मई को चीन में रिलीज हुई थी। यह फिल्म चीन में कमाई करने वाली सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म है। फिल्म ने वहां पर 1,100 करोड़ से अधिक की कमाई की है। यह चीन में प्रदर्शित होने वाली मात्र 33 वीं फिल्म है जिसने एक हजार करोड़ से अधिक की कमाई की है। यह फिल्म अभी भी पूरे चीन में 7,000 से अधिक स्क्रीन पर चल रही है।
विज्ञापन