फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian security forces will also show their strength in the Kazind military exercise held in Kazakhstan.

Kazind 2023: कजाखस्तान में 30 अक्तूबर से 11 नवंबर तक संयुक्त सैन्य अभ्यास, भारतीय सुरक्षा बल दिखाएंगे दमखम

Sun, 29 Oct 2023 10:45 AM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Sun, 29 Oct 2023 10:45 AM IST
सार

कजाखस्तान में 'काजिंद' सैन्य अभ्यास 30 अक्तूबर से 11 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। भारतीय सुरक्षा बल दिखाएंगे अभ्यास में दमखम। 

विज्ञापन
Indian security forces will also show their strength in the Kazind military exercise held in Kazakhstan.
काजिंद-2023 में संयुक्त सैन्य अभ्यास के लिए सुरक्षाबलों का एक दल कजाखस्तान रवाना - फोटो : ANI

विस्तार

कजाखस्तान में 'काजिंद' सैन्य अभ्यास का 7वां संस्करण का आयोजन किया जाएगा। जिसमें भारतीय सेना के सुरक्षा बल प्रतिभाग करेंगे। यह अभ्यास 30 अक्तूबर से 11 नवंबर तक ओटारा में चलेगा। भारतीय सेना और भारतीय वायु सेना के 120 कर्मियों की टुकड़ी इसमें शामिल होगी। 

विज्ञापन


इसमें हिस्सा लेने के लिए भारतीय थल और वायुसेना के 120 कर्मियों वाला दल रविवार को कजाखस्तान रवाना हो चुका है। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा, काजिंद-23 के सातवें संस्करण में दोनों देशों की सेनाएं आतंकवाद विरोधी अभियानों के संचालन सहित कई अभ्यास करेंगी, जिसमें छापेमारी, खोज आदि शामिल हैं। इसके अलावा इस दौरान ड्रोनों भी संचालन किया जाएगा। इस अभ्यास से दोनों देशों की सेनाओं को एक-दूसरे की रणनीति, युद्ध अभ्यास और अन्य प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी हासिल करने में मदद मिलेगी। 
विज्ञापन


भारतीय सेना के दल में डोगरा रेजिमेंट की एक बटालियन के नेतृत्व में 90 कर्मी शामिल हैं। कजाखस्तान दल का प्रतिनिधित्व मुख्य रूप से कजाख ग्राउंड फोर्सेज के दक्षिण क्षेत्रीय कमान के कर्मियों द्वारा किया जाता है। अभ्यास के वर्तमान संस्करण में सेना की टुकड़ियों के साथ दोनों पक्षों से वायु सेना के 30 कर्मी भी भाग लेंगे। 'काजिंद अभ्यास' भारतीय सेना एवं कजाखस्तान सेना के बीच रक्षा सहयोग के स्तर को बढ़ाएगा जो दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और बढ़ावा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कजाखस्तान सेना के साथ एक संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण अभ्यास है और वर्ष 2016 में इसकी शुरुआत हुई, वर्ष 2018 में इसका नाम काजिंद अभ्यास रखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed