फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   indian school of business hyderabad on 24th position in top business schools list

दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूलों की रैंकिंग जारी, आईबीएस हैदराबाद को मिला 24वां स्थान

Tue, 29 Jan 2019 01:07 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 29 Jan 2019 01:07 PM IST
विज्ञापन
indian school of business hyderabad on 24th position in top business schools list
IBS Hyderabad
दुनिया के टॉप बिजनेस स्कूलों की लिस्ट में हैदराबाद के इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस को 24 वां स्थान मिला है। 2018 में यह संस्थान 28वें पायदान था, इस बार इसकी रैंकिंग में चार पायदान का सुधार हुआ है। साथ ही कोलकाता के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) ने भी इस सूची में 29 पायदान की छलांग लगाते हुए 49 वां और आईआईएम बेंगलुरू दो पायदान के सुधार के साथ 33वें स्थान पर है।
विज्ञापन


पिछली बार के मुकाबले आईआईएम अहमदाबाद 16 स्थान गिरकर 47वें स्थान पर आ गया है। किस देश में कितने बिजनेस स्कूल के आधार पर बनाई गई सूची में चार बिजनेस स्कूलों के साथ भारत पांचवें स्थान पर है। 100 देशों की इस सूची में 6 बिजनेस स्कूलों के साथ चीन तीसरे, पांच बिजनेस स्कूलों के साथ फ्रांस चौथे, 11 बिजनेस स्कूलों के साथ ब्रिटेन, दूसरे और 51 टॉप बिजनेस स्कूलों के साथ अमेरिका शीर्ष पर है। 
विज्ञापन


दुनिया के टॉप-5 बिजनेस स्कूल 
 
रैंक बिजनेस स्कूल देश सालाना सैलरी 
1. स्टैनफोर्ड ग्रेजुएट स्कूल स्टैनफोर्ड ग्रेजुएट स्कूल 1.6 करोड़ रु. 
2.  हार्वर्ड बिजनेस स्कूल अमेरिका 1.46 करोड़ रु.
3. इनसीड बिजनेस स्कूल फ्रांस/ सिंगापुर  1.27 करोड़ रु.
4. व्हार्टन बिजनेस स्कूल  अमेरिका  1.4 करोड़ रु.
5.  चाइना यूरोप इंटरनेशनल स्कूल चीन 1.23 करोड़ रु. 


भारत के टॉप चार बिजनेस स्कूलों की रैंकिंग
 
बिजनेस स्कूल  2018 की रैंकिंग 2019 की रैंकिंग सैलरी
आईएसबी, हैदराबाद 28 24 1.11 करोड़ रु.
आईआईएम, बेंगलुरू 35 33 1.27 करोड़ रु.
आईआईएम, कोलकाता 78 49 1.32 करोड़ रु. 
आईआईएम अहमदाबाद 31 47 1.12 करोड़ रु. 

(सैलरी की रैंकिंग सारे स्नातक के वेटेड औसत के आधार पर है।)
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed