फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Railways will now set up a health ATM machine at railway stations

अब स्टेशनों पर लगेंगी हेल्थ एटीएम मशीनें, यात्रा की थकान मिटाने की भी मिलेगी सुविधा

Fri, 03 Aug 2018 02:25 AM IST
नवनीत शरण, नई दिल्ली
नवनीत शरण, नई दिल्ली Updated Fri, 03 Aug 2018 02:25 AM IST
विज्ञापन
Indian Railways will now set up a health ATM machine at railway stations
प्रतीकात्मक तस्वीर

रेल यात्रियों को अब स्टेशन पर स्वास्थ्य जांच कराने की सुविधा मिलेगी। अगर यात्री को यह महसूस होता है कि उसका ब्लड प्रेशर बढ़ गया है तो वो स्टेशन पर लगे हेल्थ एटीएम की इलेक्ट्रिॉनिक मशीन से अपनी जांच करा सकेंगे। रेलवे अब यात्रा की थकान मिटाने की भी सुविधा देगा।

विज्ञापन


दरअसल, रेलवे ने रूटीन चेकअप के लिए हेल्थ एटीएम लगाने की योजना तैयार की है। इस एटीएम मशीन से यात्री शरीर के सभी अंगों की स्थिति, शरीर में पानी की स्थिति, तापमान, ऑक्सीजन की मात्रा, पल्स रेट, ब्लड प्रेशर, फैट, लंबाई वजन की जांच 10 मिनट में करा सकेंगे।
विज्ञापन


यहां हेल्थ मेंटेन करने के लिए सलाह भी ले सकते हैं। इसके साथ ही रेलवे अपने स्टेशनों पर फुट मसाज के लिए रोबोटिक मसाज चेयर व बॉडी मसाज इंडेक्स मशीन भी लगाएगा। इसका फायदा यह होगा कि यात्रा के बाद शरीर की थकान मिटाई जा सकेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे की कमाई का नया तरीका
रेलवे ने गैर किराया राजस्व अर्जित करने के लिए यह नीति तैयार की है।  रेलवे ने गैर किराया राजस्व के तहत हर साल 1200 करोड़ रुपये अर्जित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके तहत रेलवे स्टेशन के एसी वेटिंग हॉल में ठहरने के लिए यात्रियों से चार्ज वसूला जाएगा तो  माइक्रो स्मार्ट स्टे लाउंज भी बनाने की भी योजना है। स्मार्ट स्टे लाउंज को रिटायरिंग रूम की तरह ही सुविधाओं से लैस किया जाएगा। न्यू इनोवेटिव नॉन फेयर रेवेन्यू स्कीम के तहत ही कई सुविधाए यात्रियों को मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed