फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian railways Why did IRCTC's server crash passengers were troubled for 2 hours

Railways: क्यों ठप हुआ IRCTC का सर्वर? जिससे 2 घंटे परेशान हुए यात्री, नए ऑफिस में शिफ्टिंग, ये वजह तो नहीं

Mon, 09 Dec 2024 03:54 PM IST
Rahul Sampal राहुल संपाल
Updated Mon, 09 Dec 2024 03:54 PM IST
विज्ञापन
सार
Indian railways: दरअसल, इन दिनों क्रिसमस और नए साल की छुट्टियों को देखते हुए बड़ी संख्या में लोग ट्रेन टिकट बुक रहे है। इसके अलावा शादियों का सीजन भी चल रहा है। ऐसे में ट्रेन टिकट की बुकिंग को लेकर परेशानी देखने को मिल रही है। ऐसे लाखों यात्रियों को सोमवार सुबह झटका लगा।
loader
Indian railways Why did IRCTC's server crash passengers were troubled for 2 hours
Indian railways - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय रेलवे के यात्रियों को सोमवार को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) की वेबसाइट और एप ठप पड़ गई। इससे देशभर के यात्री ट्रेन टिकट नहीं बुक कर पाए। इनमें सबसे ज्यादा परेशानी उन यात्रियों को हुई जो मंगलवार की यात्रा के लिए तत्काल टिकट बुकिंग करवाना चाहते थे। तत्काल बुकिंग विंडो खुलने के साथ ही आईआरसीटीसी का सर्वर डाउन होने की खबर सामने आई। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर मैसेज मिल रहा था, मेंटेनेंस का काम चल रहा है। इसलिए अगले 1 घंटे तक कोई बुकिंग नहीं होगी। भारतीय रेलवे देश में ट्रांसपोर्टेशन के सबसे बड़े साधनों में से एक है। ट्रेन टिकट बुक करने के लिए आईआरसीटीसी इकलौता ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है। आमतौर पर मेंटेनेंस का काम रात में 11 बजे के बाद होता है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि जब रेलवे ने एडवांस टिकट बुकिंग महज 60 दिन पहले कर दी तो फिर अचानक वेबसाइट पर इतना लोड कहां से आ गया ? रोज मेंटेनेंस होने के बाद भी वेबसाइट कैसे  ठप पड़ गई? कहीं ये साइबर अटैक तो नहीं था?


दरअसल, इन दिनों क्रिसमस और नए साल की छुट्टियों को देखते हुए बड़ी संख्या में लोग ट्रेन टिकट बुक रहे है। इसके अलावा शादियों का सीजन भी चल रहा है। ऐसे में ट्रेन टिकट की बुकिंग को लेकर परेशानी देखने को मिल रही है। ऐसे लाखों यात्रियों को सोमवार सुबह झटका लगा। जब आईआरसीटीसी की वेबसाइट अचानक ठप पड़ गई हैं। वेबसाइट करीब दो घंटे तक ठप रही। इसके चलते देशभर के हजारो यात्री एसी और स्लीपर श्रेणी में अपना तत्काल टिकट बुक नहीं करवा सके। वहीं टिकट कैंसिलेशन, टीडीआर फाइल करने के लिए लोगों को कस्टमर केयर के नंबर पर फोन करने का ईमेल करने के लिए कहा गया। भारतीय रेलवे के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर (इनफार्मेशन एंड पब्लिसिटी) दिलीप कुमार का कहना है कि, साइट ठीक हो गई है। टिकटों के रिजर्वेशन भी शुरू हो गए हैं। वेबसाइट क्यों ठप हुई, इसकी जांच की जा रही है।


आईआरसीटीसी के विश्वस्त सूत्रों ने बताया कि, आईआरसीटीसी का मुख्यालय दिल्ली के बाराखंबा रोड से भीकाजी कामा प्लेस स्थित नई आफिस में शिफ्ट हो रहा है। ऐसे में सभी महत्वपूर्ण सर्वर भी वहां शिफ्ट हो रहे हैं। सर्वर की लिंक को नए लोकेशन में रिसेट किया जा रहा है। इसी वजह से सुबह 10 से 12 बजे के बीच ये तकनीकी दिक्कत आ गई थी। इसके चलते देशभर के लाखों यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। रविवार रात को भी कुछ देर के लिए ऐसी ही दिक्कत आ गई थी। लेकिन उसे कुछ देर बाद दूर कर लिया गया था।

आईआरसीटीसी के सीपीआरओ अनिल गुप्ता ने अमर उजाला से कहा, आईआरसीटीसी के सर्वर के मेंटेनेंस संबंधित सारे काम रात को किए जाते है। लेकिन सुबह 10 बजे तत्काल टिकट की बुकिंग के समय सर्वर डाउन हो गया था। ये वेबसाइट पर लोड बढ़ने के कारण नहीं हुआ था, न ही आईआरसीटीसी की वेबसाइट क्रैश हुई थी। कुछ अन्य तकनीकी दिक्कतों के चलते दो घंटे तक वेबसाइट ठप हो गई थी। इसे सुधार लिया गया है। सोमवार सुबह अचानक क्या तकनीकी दिक्कत आई थी। इसकी जांच की जा रही है। भारतीय रेलवे के अनुसार, तकनीकी कारणों से साइट ठप हो गई थी। यह किस तकनीकी वजह से हुआ या कहीं किसी तरह का साइबर अटैक तो नहीं था। इसकी भी जांच की जा रही है।

कल दोपहर तक नहीं बनेगा नया अकाउंट,न बदलेगा पासवर्ड
ट्रेनों में टिकटों बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट, ऐप के अलावा रेलवे के बुकिंग काउंटर से होती है। आईआरसीटीसी से हर दिन 12.38 लाख टिकट बुक होते हैं। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन ने बताया है कि आज शाम 4 बजे से कल यानी 10 दिसंबर को शाम 4 बजे तक नया रजिस्ट्रेशन, लॉग इन पासवर्ड में बदलाव और प्रोफाइल पासवर्ड को अपडेट नहीं कर पाएंगे। खबर लिखे जाने तक आईआरसीटीसी शेयर 0.72 प्रतिशत की तेजी के साथ 836.40 रुपए के स्तर पर कारोबार कर रहा है। पिछले 1 महीने में यह शेयर केवल 0.04% चढ़ा है। जबकि, 6 महीने में 14.45 प्रतिशत का निगेटिव रिटर्न दिया है। वहीं, इस साल अब तक यह शेयर 6 प्रतिशत से ज्यादा गिर चुका है।

1999 में भारतीय रेलवे में शामिल हुआ था आईआरसीटीसी
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन भारत सरकार के रेल मंत्रालय के अंतर्गत एक मिनीरत्न पीएसयू है। IRCTC को 27 सितंबर 1999 को भारतीय रेलवे की एक शाखा के रूप में शामिल किया गया था। इसका उद्देश्य स्टेशनों, ट्रेनों और अन्य स्थानों पर  कैटरिंग और हॉस्पिटैलिटी को मैनेज करना है। इसके साथ ही बजट होटल्स, स्पेशल टूर पैकेज, इंफॉर्मेशन एंड कॉमर्शियल पब्लिसिटी और ग्लोबल रिजर्वेशन सिस्टम के डेवलपमेंट के माध्यम से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन को बढ़ावा देना है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed