{"_id":"61a963c3ac049a15bd451441","slug":"indian-railways-unreserved-special-trains-will-run-on-many-routes-from-december-5-up-and-haryana-passengers-should-pay-attention","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय रेल : यूपी-हरियाणा के यात्री ध्यान दें, पांच दिसंबर से कई मार्गों पर चलेंगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारतीय रेल : यूपी-हरियाणा के यात्री ध्यान दें, पांच दिसंबर से कई मार्गों पर चलेंगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें
Fri, 03 Dec 2021 05:54 AM IST
योगेश साहू
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: योगेश साहू
Updated Fri, 03 Dec 2021 05:54 AM IST
सार
ट्रेन संख्या 04326/04325 मुरादाबाद-संभल हातिम सराय-मुरादाबाद अनारक्षित स्पेशल चलेगी। मार्ग में यह ट्रेन माचार्या, फरहेदी, कुंदारखी, राजा का सहसपुर, सोनेकपुर हॉल्ट, हजरत नगर हॉल्ट, सिरसी और मुखदीमपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए 5 दिसंबर से कई मार्गों पर अनारक्षित ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। जींद-सोनीपत-जींद, जींद-रोहतक-जींद, जींद-कुरुक्षेत्र-जींद, बरेली-अलीगढ़-बरेली समेत कई मार्गों पर अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें चलेंगी।
विज्ञापन
ट्रेन संख्या 04100/04099 जींद-सोनीपत-जींद अनारक्षित स्पेशल रविवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन चलेगी। एक अन्य अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 04972/04971 जींद-रोहतक-जींद के बीच चलेगी। 5 दिसंबर से यह ट्रेन चलेगी। ट्रेन संख्या 01616/01615 जींद-कुरुक्षेत्र-जींद अनारक्षित 5 दिसंबर से प्रतिदिन चलेगी।
विज्ञापन
मार्ग में यह ट्रेन बरसोला, घरबेटा, उचाना, घासो, नरवाना, गुरधरी, कलायत, सजूमा, कुतुबपुर, कैथल, न्यू कैथल हॉल्ट, जौंग, टीक, पेहोवा रोड, पबनावा, जसमहिंदर हॉल्ट, पिंडारसी, और थानेसर सिटी स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
विज्ञापन
इसी तरह ट्रेन संख्या 04376/04375 बरेली-अलीगढ़-बरेली के बीच 5 दिसंबर से चलेगी। मार्ग में यह ट्रेन रामगंगा, बशारतगंज, नीसुई, आंवला, रेवती बहोडा खेड़ा, दबतारा, पुरूआ खेडा, आसफपुर, सिसरका, चंदौसी, माजदा हॉल्ट, बहजोई, पाठकपुर, सूनामाई हॉल्ट, हरदुआ गंजा और मंजूरगढ़ी स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
ट्रेन संख्या 04326/04325 मुरादाबाद-संभल हातिम सराय-मुरादाबाद अनारक्षित स्पेशल चलेगी। मार्ग में यह ट्रेन माचार्या, फरहेदी, कुंदारखी, राजा का सहसपुर, सोनेकपुर हॉल्ट, हजरत नगर हॉल्ट, सिरसी और मुखदीमपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
इसी तरह ट्रेन संख्या 04280/04279 मेरठ सिटी-खुर्जा-मेरठ सिटी के बीच चलेगी। मार्ग में यह ट्रेन नूरनगर, चंदसारा, खरखौदा, कैली, हापुड़, हाफिजपुर, गुलावठी, छपरावत, बराल, बुलंदशहर, मामन और खुर्जा सिटी स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
रेलवे के फैसले से यात्रियों की राह होगी आसान
लिच्छवी समेत 45 ट्रेनें मार्च तक रहेंगी निरस्तःगाजियाबाद।लिच्छवी, अवध-असम और फरक्का समेत गाजियाबाद रूट की 45 ट्रेनें अब तीन महीने निरस्त रहेंगी। इन ट्रेनों को किया गया निरस्त आनंद विहार-सीतामढ़ी लिच्छवी एक्सप्रेस, अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस, देहरादून-उज्जैन एक्सप्रेस, मालदा टाउन-आनंद विहार वीकली एक्सप्रेस, आनंद विहार-गोरखपुर एक्सप्रेस, आनंद विहार-गोरखपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस, दिल्ली-अलीपुरद्वार एक्सप्रेस, अवध-असम एक्सप्रेस, आनंद विहार-हटिया एक्सप्रेस, दिल्ली-आजमगढ़ कैफियत एक्सप्रेस, आनंद विहार-भागलपुर एक्सप्रेस, नई दिल्ली-राजगीर श्रमजीवी एक्सप्रेस, नई दिल्ली-राजेंद्र नगर एक्सप्रेस, नई दिल्ली-गया एक्सप्रेस, नई दिल्ली-सहरसा एक्सप्रेस, आनंद विहार-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, नई दिल्ली-जयनगर, दानापुर-आनंद विहार एक्सप्रेस, आनंद विहार-रक्सौल एक्सप्रेस।