फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Railways: Union Railway Minister Vaishnav visited Sevak-Rangpo rail link project

Indian Railways: केंद्रीय रेल मंत्री वैष्णव ने किया सेवक-रंगपो रेल लिंक परियोजना का किया दौरा

Thu, 09 Mar 2023 07:22 PM IST
Arjun Nirala एन. अर्जुन
Updated Thu, 09 Mar 2023 07:22 PM IST
सार

Indian Railways: अश्विनी वैष्णव ने सेवक-रंगपो नई रेल लिंक परियोजना के सुरंग संख्या 14 का भी निरीक्षण किया और सुरंग निर्माण के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। लगभग 2 किमी लंबी सुरंग संख्या 14 रंगपो स्टेशन से ठीक पहले स्थित है...

विज्ञापन
Indian Railways: Union Railway Minister Vaishnav visited Sevak-Rangpo rail link project
केंद्रीय रेल मंत्री वैष्णव परियोजना से जुड़े कर्मियों के साथ - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

रेल, संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि सिक्किम के लोग भी बहुत जल्द वंदेभारत की सीटी सुनेंगे। उन्होंने सेवक-रंगपो नई रेल लिंक परियोजना के सुरंग संख्या-14 का भी निरीक्षण किया। सिक्किम के प्रस्तावित रंगपो स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने यह बात कही। मंत्री ने कार्य की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा, बहुत ही तेज और बेहतर ढंग से कामकाज चल रहा है। सारा काम देखने के बाद मंत्री ने

विज्ञापन

कहा, हमें अपने इंजीनियरों पर गर्व है।

एनएफ रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सब्यसाची डे ने बताया कि सेवक (पश्चिम बंगाल) और रंगपो (सिक्किम) को जोड़ने वाली यह नई रेल लिंक परियोजना लगभग 45 किलोमीटर लंबी है। 14 सुरंगें, 23 पुल और 5 स्टेशन इसकी विशेषता हैं। इस परियोजना के सुरंग बनाने के काम की पूरी लंबाई लगभग 38 किमी है। परियोजना को 4085 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत के साथ मंजूरी दी गई है और इसे दिसंबर, 2023 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस नई लाइन को राजधानी शहर गंगटोक तक विस्तारित किया जाएगा, जिससे राज्य की राजधानी तक रेलवे कनेक्टिविटी आएगी। इसके अलावा, नाथुला तक प्रारंभिक सर्वेक्षण भी प्रगति पर है।

विज्ञापन

प्रस्तावित रंगपो स्टेशन का निरीक्षण करते हुए अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह उन 5 रेलवे स्टेशनों में से एक है, जिसे सेवक-रंगपो रेल लिंक परियोजना के अंतर्गत विकसित किया जाएगा। स्टेशन भवन 12,850 वर्ग मीटर का होना प्रस्तावित है, जिसमें कार पार्किंग, चौबीसों घंटे बिजली बैकअप, पीने का पानी, छत पर सौर पैनल, दिव्यांग अनुकूल सुविधाएं, एस्केलेटर, लिफ्ट, कॉनकोर्स आदि शामिल हैं, जिससे यात्रियों को एक ही समय में आधुनिक सुविधाएं और आराम मिलेगा। सिक्किम राज्य के लिए यह स्टेशन एक वाणिज्यिक और पर्यटन केंद्र के रूप में भी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अश्विनी वैष्णव ने सेवक-रंगपो नई रेल लिंक परियोजना के सुरंग संख्या 14 का भी निरीक्षण किया और सुरंग निर्माण के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। लगभग 2 किमी लंबी सुरंग संख्या 14 रंगपो स्टेशन से ठीक पहले स्थित है। टनल कमतर हिमालय की संवेदनशील और चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों से गुजरती है।

इस परियोजना में सभी सुरंगों का निर्माण एनएटीएम यानि न्यू आस्ट्रियन टनलिंग विधि का उपयोग करके किया जा रहा है। टनलिंग की यह विधि इस स्तर और संरेखण के संवेदनशील भूविज्ञान के लिए सबसे उपयुक्त है। यह भारतीय रेलवे में अपनाई गई सबसे उन्नत सुरंग निर्माण पद्धति है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सुरंग में उपयोग की जाने वाली अंतिम स्तर प्रक्रिया का निरीक्षण किया। सुरंग कार्य के समापन के दौरान, सतह को चिकना करने के लिए एक शॉटक्रीट परत का छिड़काव किया जाता है। इसके बाद सुरंग की दीवार, जियोटेक्सटाइल और पीवीसी फिक्सिंग और स्टील बाइंडिंग में पार्श्व पाइपिंग प्रदान करके सतह को मजबूत किया जाता है। सुरंग को अंतिम संरचना देने के लिए एक ठोस परत को एक मुवेबल स्टील गैन्ट्री के साथ डाला जाता है। इसके बाद की पद्धति के लिए 10 घंटे बाद मुवेबल गैन्ट्री को अगली शाखा में ले जाया जाता है। माननीय मंत्री ने क्षेत्र में विभिन्न चुनौतियों के बावजूद इस तरह की अत्याधुनिक पद्धतियों का उपयोग कर किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के लिए इंजीनियरों और श्रमिकों को बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed