{"_id":"619d670ae3ae4b1f1a408d34","slug":"indian-railways-train-service-between-new-delhi-newjalpaiguri-start-will-start-from-november-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय रेलवे : नई दिल्ली-न्यूजलपाईगुड़ी के बीच ट्रेन सेवा बहाल की, 28 नवंबर से होगी शुरुआत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारतीय रेलवे : नई दिल्ली-न्यूजलपाईगुड़ी के बीच ट्रेन सेवा बहाल की, 28 नवंबर से होगी शुरुआत
Wed, 24 Nov 2021 03:41 AM IST
Kuldeep Singh
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 24 Nov 2021 03:41 AM IST
सार
रेलवे ने नई दिल्ली-न्यूजलपाईगुड़ी के बीच ट्रेन सेवा बहाल करने का निर्णय लिया है। साथ ही स्वर्ण जयंती राजधानी एक्सप्रेस के जयपुर ठहराव पर समय संशोधित करने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 2523/12524 नई दिल्ली-न्यूजलपाईगुडी-नई दिल्ली ट्रेन सेवा बहाल होगी। यह द्वि-साप्ताहिक सुपर फास्ट एक्सप्रेस होगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोविड काल में थमीं ट्रेन पटरी पर लौटने लगी है। रेलवे ने नई दिल्ली-न्यूजलपाईगुड़ी के बीच ट्रेन सेवा बहाल करने का निर्णय लिया है। साथ ही स्वर्ण जयंती राजधानी एक्सप्रेस के जयपुर ठहराव पर समय संशोधित करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
28 नवंबर से प्रत्येक रविवार और बुधवार को नई दिल्ली से चलेगी
ट्रेन संख्या 2523/12524 नई दिल्ली-न्यूजलपाईगुडी-नई दिल्ली ट्रेन सेवा बहाल होगी। यह द्वि-साप्ताहिक सुपर फास्ट एक्सप्रेस होगी। ट्रेन संख्या 12523 न्यूजलपाईगुडी-नई दिल्ली द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस 27 नवंबर से प्रत्येक शनिवार व मंगलवार को चलेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 12524 नई दिल्ली-न्यूजलपाईगुडी द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट 28 नवंबर से प्रत्येक रविवार और बुधवार को नई दिल्ली से शाम 3:05 बजे चलेगी व अगले दिन शाम 6:30 बजे न्यूजलपाईगुडी पहुंचेगी। मार्ग में यह ट्रेन किशनगंज, कटिहार, खगड़िया, रूसेरा घाट, समस्तीपुर, मुज्जफरपुर, हाजीपुर, सोनपुर ठहरेगी।
विज्ञापन
स्वर्ण जयंती राजधानी एक्सप्रेस के जयपुर ठहराव पर समय संशोधित किया
रेलवे ने एक अन्य निर्णय में ट्रेन संख्या 12958/12957 नई दिल्ली-अहमदाबाद-नई दिल्ली स्वर्ण जयंती राजधानी एक्सप्रेस के जयपुर ठहराव पर समय संशोधित तत्काल प्रभाव से किया है। ट्रेन संख्या 12958 नई दिल्ली-अहमदाबाद राजधानी एक्सप्रेस का जयपुर से प्रस्थान समय देर रात 12:10 बजे के स्थान पर 12:11 बजे निर्धारित किया गया है। आगमन समय यथावत है। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 12957 अहमदाबाद-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस का जयपुर आगमन देर रात 2:50 बजे के स्थान पर 2:45 बजे निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन