फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Railways to reappoint Retired Employees Know Pay structure and benefits news and updates

Railways: रेलवे से रिटायर हुए कर्मियों के लिए खुशखबरी, फिर जॉब देगी सरकार, इतना होगा वेतन, मिलेंगी ये सुविधाएं

Wed, 16 Oct 2024 02:37 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Wed, 16 Oct 2024 02:37 PM IST
सार

रेलवे बोर्ड ने सभी जोन के जनरल मैनेजरों को लिखे एक सर्कुलर में बताया कि, सुपरवाइजर और स्टाफ की कमी को देखते हुए रेलवे को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में रेलवे ने अपने रिटायर्ड कर्मचारियों को एक बार से नौकरी पर रखने का फैसला किया है।

विज्ञापन
Indian Railways to reappoint Retired Employees Know Pay structure and benefits news and updates
भारतीय रेलवे में रिटायर्ड कर्मियों के लिए मौका। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय रेलवे ने दिवाली के पहले अपने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को एक बड़ी खुशखबरी दी है। रेलवे बोर्ड ने एक सर्कुलर जारी कर बताया कि ,रेलवे में कर्मचारियों की कमी को देखते हुए रिटायर्ड कर्मचारियों को एक बार फिर से कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर नौकरी पर रखा जाएगा। हर जोन के जनरल मैनेजर को यह अधिकार होगा कि वो रिटायर्ड कर्मचारियों को नौकरी पर रख सकेगे।
विज्ञापन


रेलवे बोर्ड ने सभी जोन के जनरल मैनेजरों को लिखे एक सर्कुलर में बताया कि, सुपरवाइजर और स्टाफ की कमी को देखते हुए रेलवे को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में रेलवे ने अपने रिटायर्ड कर्मचारियों को एक बार से नौकरी पर रखने का फैसला किया है। हालांकि, ये एक कॉन्ट्रैक्ट बेसिस की जॉब होगी, जिसमें कोई कर्मचारी 2 साल या 65 साल की आयु (जो भी पहले हो) तक ही नौकरी कर सकता है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सर्विस के पूरे पीरियड में उन्हें हर महीने के 1.5 दिनों की पेड लीव दी जा सकती है। हालांकि, एक कैलेंडर वर्ष से अधिक छुट्टी जमा करने की अनुमति नहीं होगी और न ही नियुक्ति बढ़ाए जाने पर इसे आगे बढ़ाया जाएगा। इसके साथ ही, अनुबंध के खत्म होने के वक्त बची हुई पेड लीव के बदले कोई भुगतान भी हीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बातों का भी रखा जाएगा ध्यान
रेलवे बोर्ड के आदेश के अनुसार, नॉन गैजेटेड रेलवे स्टाफ जो कि अपने रिटायरमेंट के समय पे लेवल 1 से पे लेवल 7 तक काम कर रहा हो, उसे उसी लेवल पर फिर से हायर किया जाएगा। ये अधिकार सिर्फ जनरल मैनेजर के पास होने वाला है। हालांकि, दोबारा नौकरी पर रखने से पहले कर्मचारियों का उनके पोस्ट के हिसाब से मेडिकल फिटनेस किया जाएगा। इसके अलावा रिटायरमेंट के आखिरी 5 साल में उनके काम को भी रिव्यू किया जाएगा। नौकरी की इस अवधि के दौरान प्रत्येक कर्मचारी को एक फिक्स्ड सैलरी दी जाएगी, जो कि उनकी आखिरी सैलरी से पेंशन की राशि को घटाकर तय की जाएगी। इसके अलावा नौकरी की पूरी अवधि के दौरान उन्हें कोई इंक्रीमेंट, डीए, एचआरए नहीं दिया जाए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed