फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Railways to Ensure 7500 more journeys in Summers

गर्मी सीजन में भारतीय रेलवे की सौगात, साढ़े सात हजार फेरे लगाएंगी स्पेशल ट्रेनें

Sun, 28 May 2017 05:02 AM IST
amarujala.com, Presented By: पवन नाहर
amarujala.com, Presented By: पवन नाहर Updated Sun, 28 May 2017 05:02 AM IST
विज्ञापन
Indian Railways to Ensure 7500 more journeys in Summers
railway sation
गर्मी के सीजन में भीड़ से निपटने के लिए रेलवे बोर्ड एक्शन प्लान तैयार करने की कवायद में जुट गया है। इसके लिए सर्वे किया जा रहा है कि किस रूट पर सबसे अधिक भीड़ रहती है। इस सर्वे के आधार पर ही ट्रेनों का रूट तैयार किया जाएगा। रेलवे की कोशिश है कि इस साल ज्यादा से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएं। साथ ही नियमित ट्रेनों में कोच की संख्या बढ़ाने की भी तैयारी है।
विज्ञापन


रेलवे बोर्ड के सदस्य यातायात एम जमशेद के अनुसार पिछले साल गर्मी के सीजन में स्पेशल ट्रेनों ने साढ़े छह हजार फेरे लगाए थे। इस साल फेरों की संख्या साढ़े सात हजार स्पेशल की कोशिश हो रही है। उन्होंने बताया कि पूर्वांचल की तरफ ज्यादा से ज्यादा संख्या में ट्रेनें चलाने की तैयारी है, क्योंकि इस रूट पर सबसे अधिक भीड़ होती है।
विज्ञापन


जमशेद ने बताया कि स्पेशल ट्रेनों के साथ ही नियमित ट्रेनों में भी कोचों की संख्या बढ़ाई जाएगी। रेलवे के बेड़े में 12,137 नए कोच जुड़ गए है। इसके अलावा जिस जोन में अतिरिक्त कोच पड़े है उन सबको जोड़कर स्पेशल ट्रेनें बनाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि स्पेशल ट्रेनों की घोषणा जल्द ही की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed