फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Railways: This train is running 7 hours late everyday due to fog and cold

Railways: कोहरे-ठंड के बीच स्टेशन पर टाइम काटने को मजबूर यात्री, रोज 7 घंटे देरी से चल रही ये ट्रेन

Thu, 26 Dec 2024 07:46 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Thu, 26 Dec 2024 07:46 PM IST
विज्ञापन
सार
 Indian Railways: उत्तर रेलवे अधिकारियों के अनुसार कोहरे की वजह से करीब 20 से ज्यादा ट्रेनें 3 घंटे से अधिक देरी से रही हैं। कोहरे के चलते यह समय और बढ़ सकता है। ये सभी ट्रेनें देश के विभिन्न हिस्सों से दिल्ली की ओर आ रही हैं।
loader
Indian Railways: This train is running 7 hours late everyday due to fog and cold
भारतीय रेलवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी दिल्ली और एनसीआर में कोहरे साथ जबरदस्त ठंड देखने को मिल रही है। कोहरे और वायु प्रदूषण की धुंध के चलते ट्रेनों की आवाजाही और उड़ानों पर असर हुआ है। कोहरे की वजह से दो दर्जन से ज्यादा ट्रेनें देरी से चल रही हैं। भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, 20 से ज्यादा रेलगाड़ियां समय से देरी से चल रही हैं। परेशान यात्रियों को ठंड और कोहरे के बीच रेलवे स्टेशन पर इंतजार करना पड़ रहा है। हालांकि रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए वेटिंग रूम में बैठने का इंतजाम किया है।  


उत्तर रेलवे अधिकारियों के अनुसार कोहरे की वजह से करीब 20 से ज्यादा ट्रेनें 3 घंटे से अधिक देरी से रही हैं। कोहरे के चलते यह समय और बढ़ सकता है। ये सभी ट्रेनें देश के विभिन्न हिस्सों से दिल्ली की ओर आ रही हैं। रात के समय विजिबिलिटी कम रही है। यात्रियों की सुरक्षा रेलवे की प्राथमिकता है। इसी वजह से ट्रेनों को सुरक्षित चलाया जा रहा है। यात्री असुविधा से बचने के लिए घर से निकलने से पहले देरी से चल रही ट्रेनों का शेड्यूल देख लें।


ये ट्रेनें चल रही है देरी से
अवध आसाम एक्सप्रेस (15910), जिसका दिल्ली पहुंचने का समय सुबह से 7:07 है।यह ट्रेन 4 घंटा 38 मिनट लेट चल रही है।

ऊंचाहार एक्सप्रेस (14217), जिसका दिल्ली पहुंचने का समय सुबह से 4:00 है। यह ट्रेन 3 घंटा 49 मिनट लेट चल रही है।

विक्रमशिला एक्सप्रेस (12367), जिसका दिल्ली पहुंचने का समय सुबह से 7:20 है। यह ट्रेन 1 घंटा 5 मिनट लेट चल रही है।

संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12393), जिसका दिल्ली पहुंचने का समय सुबह से 7:55 है। यह ट्रेन 1 घंटा 23 मिनट लेट चल रही है।

शिवगंगा एक्सप्रेस (12559), जिसका दिल्ली पहुंचने का समय सुबह से 8:30 है। यह ट्रेन 7 घंटा 46 मिनट लेट चल रही है।

दुरंतो एक्सप्रेस (12281), जिसका दिल्ली पहुंचने का समय सुबह से 6:40 है। यह ट्रेन 2 घंटा 56 मिनट लेट चल रही है।
 
पूर्वा एक्सप्रेस (12381), जिसका दिल्ली पहुंचने का समय सुबह से 6:05 है। यह ट्रेन 4 घंटा लेट चल रही है।

गोडा दिल्ली एक्सप्रेस (14049), जिसका दिल्ली पहुंचने का समय सुबह से 9:10 है। यह ट्रेन 1 घंटा 10 मिनट लेट चल रही है।

बलिया से दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22581), जिसका दिल्ली पहुंचने का समय सुबह से 9:45 है। यह ट्रेन 1 घंटा 5 मिनट लेट चल रही है।

 सद्भावना एक्सप्रेस (14015), जिसका दिल्ली पहुंचने का समय सुबह से 4:45 है। यह ट्रेन 36 मिनट लेट चल रही है।

लखनऊ दिल्ली एसी एक्सप्रेस (12429), जिसका दिल्ली पहुंचने का समय सुबह से 7:30 है। यह ट्रेन 45 मिनट लेट चल रही है।

लखनऊ मेल (12229), जिसका दिल्ली पहुंचने का समय सुबह से 6:55 है। यह ट्रेन 1 घंटा 38 मिनट देरी से चल रही है।

सप्त क्रांति एक्सप्रेस (12557), जिसका दिल्ली पहुंचने का समय सुबह से 7:40 है। यह ट्रेन 45 मिनट लेट चल रही है।

सुहेलदेव सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22419), जिसका दिल्ली पहुंचने का समय सुबह से 7:55 है।
यह ट्रेन 39 मिनट लेट चल रही है।

पद्मावत एक्सप्रेस (14207), जिसका दिल्ली पहुंचने का समय सुबह से 6:30 है। यह ट्रेन 3 घंटा 11 मिनट लेट चल रही है।

सत्याग्रह एक्सप्रेस (15273), जिसका दिल्ली पहुंचने का समय सुबह से 9:10 है। यह ट्रेन 1 घंटा 58 मिनट लेट चल रही है।

एमपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (12121), जिसका दिल्ली पहुंचने का समय सुबह से 7:40 है। यह ट्रेन 33 मिनट लेट चल रही है।

दुर्ग सुपरफास्ट एक्सप्रेस (20847), जिसका दिल्ली पहुंचने का समय सुबह से 7:15 है। यह ट्रेन
2 घंटा 3 मिनट लेट चल रही है।

आनंद विहार से सहरसा स्पेशल एक्सप्रेस (05578) की शेड्यूल टाइमिंग सुबह 5:15 है, लेकिन इस ट्रेन को दोपहर 11:30 बजे के लिए रिशेड्यूल किया गया है।
 
आनंद विहार से मुजफ्फरपुर सुपरफास्ट स्पेशल (05220)की शेड्यूल टाइमिंग सुबह 8:00 बजे है। इसे दोपहर 12:00 बजे के लिए रिशेड्यूल किया गया है।

गया क्लोन स्पेशल (02398) की शेड्यूल टाइमिंग सुबह 8:20 मिनट है। इसे सुबह 9:20 मिनट के लिए रिशेड्यूल किया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed