फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Railways: These steps will control the crowd on Deepawali, changes made at railway stations

Indian Railways: दीपावली पर भीड़ को कंट्रोल पर करने के लिए उठाए ये कदम, स्टेशनों पर किए ये अहम बदलाव

Fri, 21 Oct 2022 02:52 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 21 Oct 2022 02:52 PM IST
सार

Indian Railways: रेल मंत्रालय का कहना है कि जहां तक संभव हो, ट्रेनों को सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। यात्रियों को प्लेटफॉर्म नंबरों की सूचना पहले से दी जाएगी। एन वक्त पर किसी भी ट्रेन के प्लेटफार्म नहीं बदले जाएंगे...

विज्ञापन
Indian Railways: These steps will control the crowd on Deepawali, changes made at railway stations
Indian Railways - फोटो : Istock

विस्तार

दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की संख्या बढ़ी हुई नजर आ रही है। स्टेशनों पर बढ़ती हुई भीड़ से खड़ी होने वाली परेशानियों से निपटने के लिए भारतीय रेलवे ने स्टेशनों पर भीड़ को कंट्रोल और रेगुलेट करने के लिए कई उपाय किए हैं। रेल मंत्रालय का कहना है कि जहां तक संभव हो, ट्रेनों को सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। यात्रियों को प्लेटफॉर्म नंबरों की सूचना पहले से दी जाएगी। एन वक्त पर किसी भी ट्रेन के प्लेटफार्म नहीं बदले जाएंगे। स्पेशल ट्रेनों सहित सभी रेकों को निर्धारित प्रस्थान से कम से कम 30 मिनट पहले प्लेटफॉर्म पर लाया जाएगा।

विज्ञापन

मंत्रालय ने आगे कहा कि एक डेडिकेटेड व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से नियमित निगरानी की जा रही है। रेलवे स्टेशनों पर सभी एस्केलेटर ठीक किए गए हैं ताकि यात्रियों को कोई दिक्कत नहीं हो। टर्मिनल स्टेशनों पर ऑपरेशंस, कमर्शियल, मैकेनिकल, इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल, आरपीएफ और मेडिकल के कर्मचारियों के साथ मिनी कंट्रोल रूम (06.00 बजे से 24.00 बजे तक) बनाए गए हैं। रेलवे के बनाए मिनी-कंट्रोल रूम में टेलीफोन, ट्रेन की जानकारी, पैनल रूम कनेक्टिविटी, प्लेटफॉर्म और सर्कुलेटिंग एरिया के सीसीटीवी फीड जैसी सुविधाएं हैं।

विज्ञापन

यात्रियों को स्टेशन पर परेशानी नहीं हो, इसलिए उचित ट्रेन इन्क्वारी सिस्टम और अनाउंसमेंट सिस्टम को बेहतर किया गया हैं। इसके अलावा सभी ट्रेन इनफॉर्मेशन बोर्ड लगाए गए हैं, जो अपडेटेड जानकारी दिखाएंगे। इसके अलावा रेलवे स्टेशनों के पास रेलवे अस्पतालों और डिस्पेंसरी को स्टेशनों पर किसी भी संभावित अप्रिय घटना के मामले में तैयार रहने का निर्देश दिया गया है। डॉक्टर की पोस्टिंग 06.00 बजे से 24.00 बजे तक रहेगी। टर्मिनल स्टेशनों के साथ-साथ सभी प्रमुख स्टेशनों पर डॉक्टर 24 घंटे शॉर्ट नोटिस पर उपलब्ध रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed