फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Railways: Send message on WhatsApp number to order food in train, AI chatbot will help

Indian Railways: इस व्हाट्सएप नंबर पर मैसेज भेज ट्रेन में मंगवाएं खाना, एआई चैटबॉट करेगा फूड बुकिंग में मदद

Thu, 09 Feb 2023 03:53 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 09 Feb 2023 03:53 PM IST
सार

Indian Railways: ट्रेन में सफर के दौरान यात्री अब अपने भोजन का ऑर्डर देने के लिए व्हाट्सएप नंबर +91-8750001323 पर मैसेज कर सकते हैं। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड के मुताबिक, यात्री खाने का ऑर्डर देने के लिए सेल्फ-सर्विस फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर सकते हैं...

विज्ञापन
Indian Railways: Send message on WhatsApp number to order food in train, AI chatbot will help
Indian Railways: ecatering - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

भारतीय रेलवे यात्रियों का सफर आरामदायक बनाने के आए दिन नई सुविधा शुरू कर रहा है। इसी कड़ी में भारतीय रेलवे ने लोगों को मनपसंद खाना ट्रेन में ही मिल सके इसलिए नई सेवा शुरू की है। यह नई सुविधा आईआरसीटीसी की ई-कैटरिंग सेवा का हिस्सा है, जो रेल यात्रियों को ताजा और स्वच्छ भोजन विकल्प प्रदान करती है।

विज्ञापन

ट्रेन में सफर के दौरान यात्री अब अपने भोजन का ऑर्डर देने के लिए व्हाट्सएप नंबर +91-8750001323 पर मैसेज कर सकते हैं। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड के मुताबिक, यात्री खाने का ऑर्डर देने के लिए सेल्फ-सर्विस फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर सकते हैं। यात्री अपनी ट्रेन टिकट बुक करते समय www.ecatering.irctc.co.in लिंक पर क्लिक करके ई-कैटरिंग सेवाओं का विकल्प चुन सकते हैं। यह लिंक व्हाट्सएप के जरिए भेजा जाएगा। इस लिंक से यात्री सीधे रेलवे स्टेशनों पर अपनी पसंद के रेस्तरां से भोजन का ऑर्डर देना चुन सकते हैं।

विज्ञापन

आईआरसीटीसी का कहना है कि हम ये सुनिश्चित कर रहे है कि सफर के दौरान यात्री फ्रेश और हाइजीन फूड हासिल कर सकें। उनकी यात्रा का अनुभव अच्छा रहे, इसलिए हम यात्रियों के लिए इस तरह की सेवा लेकर आए हैं। इसमें रियल टाइम ऑर्डर ट्रैकिंग, फीडबैक और सपोर्ट के साथ सीधे अपनी सीटों पर अपनी डिलीवरी प्राप्त कर सकते हैं। यह इंटरैक्टिव प्लेटफॉर्म ग्राहकों को सवाल पूछने और आसानी से ऑर्डर देने के लिए डबल कम्युनिकेशन चैनल प्रदान करेगा। यह सर्विस एआई चैटबॉट द्वारा संचालित है, जो सभी ई-कैटरिंग अनुरोधों को संभालने के लिए उपलब्ध है। आईआरसीटीसी की ई-कैटरिंग सेवाओं के जरिए ग्राहकों को एक दिन में 50,000 से अधिक भोजन परोसा जा रहा है। रेलवे और आईआरसीटीसी ने फिलहाल कुछ चुनिंदा ट्रेनों में ही व्हाट्सएप कम्युनिकेशन सिस्टम को लागू किया गया है। बाद में ग्राहकों से मिलने वाले फीडबैक के आधार पर व्हाट्सएप कम्युनिकेशन सिस्टम को दूसरी ट्रेनों में भी लागू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह अपनी सीट पर मंगवाएं खाना

सबसे पहले यात्री www.ecatering.irctc.co.in पर जाएं। इसके बाद अपनी ट्रेन का नाम और नंबर डालें। फिर बोर्डिंग डेट और स्टेशन का चुनाव कर लें। इसके बाद फाइंड फूड पर टैप करें। फिर शहर के मुताबिक अपनी पसंद के रेस्टोरेंट का चुनाव करें और खाना पसंद करे। इसके बाद अपना PNR नंबर डालकर खाने का ऑर्डर कर दें। व्हाट्सएप से फूड ऑर्डर करने के लिए आपको आईआरसीटीसी का एप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed