फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Railways: Promise to run 75 new Vande Bharat Express in stuck, tender date has increased ten times in six months

भारतीय रेलवे: 75 नई वंदे भारत ट्रेनें चलाने का वादा अधर में! छह माह में दस बार बढ़ चुकी है टेंडर की तारीख

Sat, 29 Jan 2022 03:53 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 29 Jan 2022 03:53 PM IST
सार

अमृत महोत्सव के अंतर्गत निर्माण होने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में 16 कोच होंगे। वहीं पुरानी ट्रेनों की तुलना में इसमें ज्यादा फीचर होंगे। इसके सभी कोच आपस में जुड़े होंगे। डिब्बों को जोड़ने वाले कपलर की डिजाइन ऐसी है कि ट्रेन के चलने पर यात्रियों को झटके न लगें...

विज्ञापन
Indian Railways: Promise to run 75 new Vande Bharat Express in stuck, tender date has increased ten times in six months
वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

लाल किला से पीएम नरेंद्र मोदी ने अमृत महोत्सव के तहत देश में 75 नई वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने का एलान किया था। लेकिन निर्माण के स्तर पर हो रही देरी के चलते पीएम का वादा फिलहाल पूरा होता नजर नहीं आ रहा है। वंदे भारत निर्माण कार्य में लगा रेलवे का कोच कारखाना आईसीएफ चेन्नई ने प्लग डोर का टेंडर बीते कुछ दिनों में दसवीं बार बढ़ाया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पहली बार इंटीग्रल कोच फैक्टरी ने 13 अक्तूबर को टेंडर जारी किया था। जिसकी अंतिम तारीख 19 नवंबर 2021 है। इसके बाद से लगातार टेंडर की तारीख 10 बार बढ़ाई गई। जानकारों की मानें तो इसके पीछे ऑरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरिंग में लगी विदेशी कंपनियों की लॉबी है। अगर हालात ऐसे ही रहे तो पहले से ही देरी से चल रहा नई वंदे भारत ट्रेनें चलाने का टारगेट समय से पूरा नहीं हो पाएगा। मौजूदा समय में फर्स्ट फेज में 44 के करीब ट्रेन सेट का ठेका मेघा इंजीनियरिंग को मिला हुआ है।

विज्ञापन

160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार

इन ट्रेनों के निर्माण के टारगेट की बात करें, तो इस वर्ष मार्च तक पहला पायलट सेट बनकर ट्रायल के लिए आना था। जिसके फाइनल सीआरएस से मंजूरी मिलने के बाद रेलवे के तीनों कोच कारखानों में इसके निर्माण का काम शुरू होता। देश में पहली वंदे भारत ट्रेन का निर्माण साल 2018 में इंटिग्रल कोच फैक्टरी चेन्नई में हुआ था। 2019 मार्च में इसका पहला सफल संचालन दिल्ली से वाराणसी के बीच पीएम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। पहले चरण में बनी दूसरी ट्रेन दिल्ली और कटरा के बीच चलती है, इनकी सबसे बड़ी विशेषता है कि ये ट्रेन 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार चलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन में नहीं लगेंगे झटके

अमृत महोत्सव के अंतर्गत निर्माण होने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में 16 कोच होंगे। वहीं पुरानी ट्रेनों की तुलना में इसमें ज्यादा फीचर होंगे। इसके सभी कोच आपस में जुड़े होंगे। डिब्बों को जोड़ने वाले कपलर की डिजाइन ऐसी है कि ट्रेन के चलने पर यात्रियों को झटके न लगें। वातानुकूलित इस रेलगाड़ी में इकोनॉमी और एग्जीक्यूटिव श्रेणी के कोच होंगे। एग्जीक्यूटिव श्रेणी में रिवाल्विंग चेयर दी गई है, जो 180 डिग्री तक घूम जाएंगी। वहीं डिब्बों के दरवाजे तभी खुलेंगे जब ट्रेन पूरी तरह रुक जाएगी। ट्रेन भी तब ही चलेगी तब सारे दरवाजे बंद हों। इसके अलावा भी कोच में एलईडी लाइट, भारतीय एवं पश्चिमी शैली के जैव वैक्यूम शौचालय, सामान रखने के लिए प्रत्येक कोच में मॉड्यूलर रैक, मोबाइल फोन चार्ज करने के लिए हर सीट पर सॉकेट, रीडिंग लाइट समेत अन्य विशेषताएं होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed