{"_id":"608486358ebc3e8da825a52c","slug":"indian-railways-playing-an-important-role-in-fight-against-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"#ladengecoronase: दिल्ली, वाराणसी, भदोही, फैजाबाद में कोविड केयर कोच तैनात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
#ladengecoronase: दिल्ली, वाराणसी, भदोही, फैजाबाद में कोविड केयर कोच तैनात
Sun, 25 Apr 2021 02:27 AM IST
देव कश्यप
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 25 Apr 2021 02:27 AM IST
सार
- भोपाल व हबीबगंज स्टेशन पर आज तैनात किया जाएगा कोविड केयर कोच
- महाराष्ट्र में 47 और दिल्ली में 3 कोविड मरीजों का उपचार इस कोच में चल रहा है
- रेलवे ने 5601 कोविड केयर कोच बनाया, इसमें 3816 कोच तैयार स्थिति में
विज्ञापन
रेलवे ने बनाया कोविड केयर कोच
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संक्रमण के खिलाफ जंग में रेलवे भी बखूबी भूमिका निभा रहा है। ऑक्सीजन की सप्लाई करने के साथ ही कोविड केयर कोच की तैनाती भी स्टेशनों पर शुरू कर दी गई है। कोविड मरीजों के उपचार केलिए 5,601 ट्रेन के डिब्बों को कोविड केयर सेंटर के रूप में परिवर्तित किया गया। इसमें 3,816 कोच स्टेशनों पर तैयार स्थिति में है। राज्य सरकार की मांग पर इसे उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
रेलवे अधिकारियों के अनुसार 24 अप्रैल तक पश्चिमी रेलवे के अंतर्गत महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले में 21 कोविड केयर कोच तैनात किए गए हैं। जहां 47 मरीजों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
भोपाल में की 20 कोविड कोच की व्यवस्था
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को ट्वीट किया कि भोपाल, मध्यप्रदेश में भारतीय रेल द्वारा 20 कोविड देखभाल डिब्बों की व्यवस्था की गई है, इसमें 320 बिस्तर ( बेड) होंगे। ये डिब्बे 25 अप्रैल से पूरी तरह कार्य करना आरंभ कर देंगे। पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल के एक अधिकारी ने बताया कि भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर छह पर इन क्वारंटीन कोच को लगाया गया है। उन्होंने कहा कि कोरोना के मरीजों के स्वास्थ्य लाभ के लिए भोपाल स्टेशन पर क्वारंटीन कोच उपलब्ध कराए गए हैं। साथ ही भीषण गर्मी में मरीजों को बेहतर सुविधाओं के अलावा ठंडक के लिए कोच की खिड़कियों में कूलर की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
भोपाल के अलावा हबीबगंज रेलवे स्टेशनों पर 20 कोविड केयर कोच तैनात करने की मांग राज्य सरकार ने की है। रविवार को मध्यप्रदेश सरकार को रेलवे इस तरह के कोच उपलब्ध करा देगा।
इसके अलावा उत्तर रेलवे में शकूर बस्ती में 50 कोविड केयर कोच, आनंद विहार में 25, वाराणसी में 10, भदोही में 10 और फैजाबाद में 10 कोविड केयर कोच तैनात किया गया है।