फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Railways: Passengers with waiting ticket will now be able to travel by train

Indian Railways: वेटिंग टिकट वाले यात्री अब इस सुविधा का लाभ लेकर कर सकेंगे ट्रेन में सफर, इस तरह होगी बुकिंग

Thu, 11 May 2023 06:14 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 11 May 2023 06:14 PM IST
सार

जानकारी के अनुसार, ट्रेन में खाली सीटों की सूची यात्रियों को मोबाइल पर देने के लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर नया फीचर जोड़ने की प्रोसेस शुरू करने जा रहा है। आगामी तीन माह में यह व्यवस्था शुरू हो सकती है...

विज्ञापन
Indian Railways: Passengers with waiting ticket will now be able to travel by train
Indian Railways - फोटो : iStock

विस्तार

ट्रेन में वेटिंग टिकट लेकर सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही ऐसे यात्री यह पता कर सकेंगे कि किस ट्रेन में किस श्रेणी के डिब्बे में कितनी सीटें खाली हैं और इन्हें कैसे बुक किया जा सकता है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ट्रेन में खाली सीटों की सूची यात्रियों को मोबाइल पर देने के लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर नया फीचर जोड़ने की प्रोसेस शुरू करने जा रहा है। आगामी तीन माह में यह व्यवस्था शुरू हो सकती है। नई व्यवस्था में जो यात्री आईआरसीटीसी के जरिए टिकट बुक कराते हैं उन्हें टिकट बुक करते समय ही गेट ट्रेन चार्ट का आप्शन को चुनने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन

इस ऑप्शन के चयन के बाद आईआरसीटीसी के मैसेज से प्राप्त लिंक को खोलने के बाद यात्रियों को ये पता चल सकेगा कि वह जिस ट्रेन से यात्रा कर रहे हैं, उसमें किस श्रेणी में कितनी सीटें खाली हैं। लिंक पर जो यात्री पहले क्लिक करेंगे, उनको उपलब्धता के आधार पर सीट मिलेगी। सूत्रों का कहना है कि अगर इस सुविधा का कोई शुल्क लिया जाता है तो 5-10 रुपये से ज्यादा नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह काम करेगा ये आप्शन

आईआरसीटीसी की साइट पर टिकट बुक करते समय नीचे दाईं ओर चार्ट/वैकेंसी का ऑप्शन चुनना होगा। इसके बाद यात्री को अपनी यात्रा विवरण देने के बाद गेट ट्रेन चार्ट को क्लिक करना होगा। फिर गेट अलर्ट वाया एसएमएस/ मेल /वाट्सएप के विकल्प को चुनना होगा। इसके बाद यदि टिकट कंफर्म नहीं हुआ, तो खाली बर्थ/सीटों का अलर्ट मोबाइल पर मिल सकेगा। फिर बुक नाउ का ऑप्शन चुनने पर उपलब्ध होने पर सीट बुक हो जाएगी।

अभी तक आईआरसीटीसी के साइट पर जाकर गेट ट्रेन चार्ट के जरिए खाली सीट का पता किया जा सकता था। यात्रियों के मोबाइल नंबर पर खाली सीट का ब्योरा भेजने की सुविधा नहीं थी। इससे वेटिंग टिकट वाले यात्री टीटी पर निर्भर रहते थे, जो ज्यादातर नियम-कायदों से बर्थ न देकर मनमर्जी से काम करते रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed