फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Railways: Now passengers will not face any problem during train journey, complain on WhatsApp

Railways: अब ट्रेन के सफर में यात्रियों को नहीं होगी कोई परेशानी, व्हाट्सएप पर करें शिकायत; तुरंत होगा एक्शन

Thu, 10 Jul 2025 06:12 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 10 Jul 2025 06:12 PM IST
सार

रेल में सफर के दौरान यात्रियों को कई बार स्टेशन और ट्रेन में सफाई, शौचालय, बिजली, पानी, टिकट, कर्मचारी के व्यवहार, स्वास्थ्य खराब होने, ट्रेन परिचालन की देरी आदि से संबंधित शिकायतें होती हैं। इस तरह की समस्याओं को अधिकारियों तक पहुंचाने के लिए अभी मुख्य रूप से दो तरह की सुविधाएं मौजूद हैं।

विज्ञापन
Indian Railways: Now passengers will not face any problem during train journey, complain on WhatsApp
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

भारतीय रेलवे को देश की लाइफ लाइन कहा जाता है। रोज यात्री रोज ट्रेन के जरिए सफर करते है। ऐसे में रेलवे भी अब यात्रियों के सफर को आरामदायक और सुविधाजनक बनाने के लिए व्हाट्सएप की मदद लेने जा रहा है। आने वाले दिनों में यात्री रेलवे स्टेशन या ट्रेन में सफर के दौरान होने वाली समस्याओं का समाधान अब व्हाट्सएप चैट के माध्यम से पा सकेंगे। रेलवे ने यात्रियों के लिए चैटबॉट सुविधा शुरू की है। देशभर में इसे लागू करने से पहले उत्तर रेलवे इसका ट्रायल कर रहा है।

विज्ञापन


रेल में सफर के दौरान यात्रियों को कई बार स्टेशन और ट्रेन में सफाई, शौचालय, बिजली, पानी, टिकट, कर्मचारी के व्यवहार, स्वास्थ्य खराब होने, ट्रेन परिचालन की देरी आदि से संबंधित शिकायतें होती हैं। इस तरह की समस्याओं को अधिकारियों तक पहुंचाने के लिए अभी मुख्य रूप से दो तरह की सुविधाएं मौजूद हैं। इनमें पहली सुविधा 139 हेल्पलाइन नंबर की है। इस पर कॉल करके यात्री अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। दूसरी सेवा रेल मदद ऐप है, जिसमें यात्री शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इसके अलावा, भारतीय रेलवे के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (एक्स) पर भी बड़ी संख्या में लोग शिकायत दर्ज कराते हैं। इन तीनों ही प्रक्रिया में अधिकारियों द्वारा तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


कई बार ये देखने में आया है कि, इन माध्यमों के जरिए की गई शिकायतों को हल में होने में काफी समय लग जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे की तरफ से चैटबॉट तैयार किया गया है। भारतीय रेलवे की तरफ से उत्तर रेलवे के वाणिज्य विभाग को इस चैटबॉट का प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं। उत्तर रेलवे में चल रहे ट्रायल में आने वाली शिकायतों एवं उसके समाधान को लेकर अध्ययन किया जाएगा। अगर इसके परिणाम रेलवे की योजना के अनुरूप रहे तो इस चैटबॉट को देशभर के लिए शुरू किया जाएगा। जिस वाणिज्य विभाग द्वारा ज्यादा शिकायतों का समाधान किया जाएगा, उन्हें पुरस्कृत भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्री ऐसे और यहां करें शिकायत
रेलवे ने मोबाइल नंबर 7982139139 पर रेल मदद के नाम से चैटबोट बनाया है। इस पर कोई भी यात्री नमस्ते, प्रणाम, हाय, हेलो आदि लिखकर अपनी बात शुरू कर सकता है। यह लिखते ही सबसे पहला सवाल आएगा कि शिकायतकर्ता स्टेशन पर मौजूद सेवा की शिकायत करना चाहता है या रेलगाड़ी की सेवा से परेशानी हुई है। रेलगाड़ी में सफर कर रहे यात्री को अपना पीएनआर नंबर डालना होगा जिसके बाद वह अपनी शिकायत दर्ज करा सकेगा। वहीं, स्टेशन पर मौजूद शख्स वहां मौजूद कमियां जैसे एफओबी, पार्किंग, बेंच, शौचालय, स्टॉल आदि से संबंधित शिकायत दर्ज करा सकेगा। यह शिकायत दर्ज होते ही अधिकारियों के पास पहुंचेगी और इसका तत्काल समाधान किया जाएगा। फिलहाल उत्तर रेलवे के स्टेशनों एवं रेलगाड़ियों में सफर करने वाले यात्री ही शिकायत दर्ज कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed