{"_id":"5f32c5c3fc7b213d722b5d58","slug":"indian-railways-news-updates-when-will-regular-train-services-start-operating-railways-released-information","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियमित यात्री ट्रेन सेवाएं अगले नोटिस तक रहेंगी निलंबित, चलती रहेंगी 230 विशेष ट्रेनें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नियमित यात्री ट्रेन सेवाएं अगले नोटिस तक रहेंगी निलंबित, चलती रहेंगी 230 विशेष ट्रेनें
Tue, 11 Aug 2020 09:52 PM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Tue, 11 Aug 2020 09:52 PM IST
विज्ञापन
भारतीय रेल
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय रेलवे ने कहा है कि सभी नियमित यात्री ट्रेन सेवाएं अगले नोटिस तक निलंबित रहेंगी, वहीं 230 विशेष ट्रेनें चलती रहेंगी। रेलवे ने एक बयान में कहा कि सभी संबंधित पक्षों के संज्ञान में लाया जाता है, जैसा पहले ही निर्णय लिया गया है और सूचित किया गया है कि नियमित यात्री और लोकल ट्रेन सेवाएं अगले नोटिस तक निलंबित रहेंगी।
विज्ञापन
उसने कहा कि गौरतलब है कि इस समय चल रहीं 230 विशेष ट्रेनें चलती रहेंगी। मुंबई में राज्य सरकार की जरूरत के अनुसार केवल सीमित आधार पर चल रहीं लोकल ट्रेनें भी चलती रहेंगी।
विज्ञापन
रेलवे ने कहा कि विशेष ट्रेनों में यात्रियों की संख्या पर नियमित नजर रखी जा रही है और आवश्यकता के आधार पर अतिरिक्त विशेष ट्रेनें चलाई जा सकती हैं। उसने कहा कि हालांकि लॉकडाउन से पहले तक चल रहीं अन्य सभी नियमित ट्रेनें और उपनगरीय ट्रेनें अगले नोटिस तक निलंबित रहेंगी। इससे पहले रेलवे ने सभी ट्रेन सेवाओं को 12 अगस्त तक निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन