फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian railways Launch paid Wi-Fi plan for High speed Wi-Fi facility at railway stations

रेलवे स्टेशनों पर वाई-फाई सुविधा के लिए करनी होगी जेब ढीली

Fri, 05 Mar 2021 04:42 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Fri, 05 Mar 2021 04:42 AM IST
सार

  • हाईस्पीड इंटरनेट की सुविधा के लिए स्टेशन पर अब जेब ढीली करनी होगी।
  • देश के चार हजार से अधिक स्टेशनों के लिए पेड वाई-फाई सुविधा लॉन्च की गई।

विज्ञापन
Indian railways Launch paid Wi-Fi plan for High speed Wi-Fi facility at railway stations
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रेलटेल ने मुफ्त वाई-फाई सुविधा देने के साथ ही कमाई का जरिया भी ढ़ूंढ़ लिया है। रेलवे स्टेशनों पर पर हाईस्पीड वाई-फाई की सुविधा के लिए जेब ढीली करनी होगी। इस सुविधा को इस्तेमाल करने के लिए कम से कम 10 रुपये चार्ज वसूला जाएगा। रेलवे ने 4,000 से अधिक स्टेशनों के लिए पेड वाई-फाई प्लान को लॉन्च किया है। हालांकि यात्रियों को पहले से चल रहे आधा घंटा का मुफ्त वाई-फाई का लाभ मिलता रहेगा। आधे घंटे के बाद अगर आप पांच जीबी डाटा का इस्तेमाल करते है तो इसके लिए दस रुपये चुकाना होगा।

विज्ञापन


स्टेशनों पर आधा घंटा तक के लिए एक एमबीपीएस स्पीड तक मुफ्त वाई-फाई की सुविधा तो मिलती रहेगी, लेकिन आधे घंटे के बाद भी अगर यात्री इंटरनेट की सुविधा लेना चाहते हैं तो इसके लिए शुल्क चुकाना होगा। इसके लिए इंटरनेट की सुविधा देने वाली रेलटेल ने पेड प्लान लॉन्च किया है।
विज्ञापन


रेलटेल के सीएमडी पुनीत चावला ने बताया कि 'स्टेशन पर हाई स्पीड इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।' मुफ्त वाई-फाई की सुविधा एक एमबीपीएस स्पीड पर यात्रियों को दी जाती है तो पेड वाई-फाई की सुविधा 34 एमबीपीएस स्पीड की होगी। पोस्ट पेड प्लान के तहत पांच जीबी डाडा पैक के लिए 10 रुपये शुल्क वसूला जाएगा। 10 जीबी डाटा इस्तेमाल करने के लिए प्रतिदिन 15 रुपये देने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह अगर आप 10 जीबी डाटा पांच दिनों में खर्च करना चाहते है तो 20 रुपये, 20 जीबी डाटा पांच दिनों में इस्तेमाल कर रहे हैं तो 30 रुपये और 10 दिनों में इस्तेमाल कर रहे है तो 40 रुपये शुल्क देना होगा। पोस्ट पेड प्लान में एक महीना का प्लान भी यात्री ले सकते हैं। इस प्लान के तहत 60 जीबी डाटा पैक के लिए 70 रुपये चुकाने होंगे।


आधा घंटा वाई-फाई इस्तेमाल करने के बाद मोबाइल पर एक मैसेज आएगा। इसके वाबद गेट-वे के माध्यम से शुल्क चुकाने की सुविधा मिलेगी। उल्लेखनीय है कि रेलवे 7,950 से अधिक स्टेशनों पर मुफ्त वाई-फाई की सुविधा आधे घंटे के लिए दे रहा है। कोविड-19 के पूर्व 2.9 करोड़ लोग इस सुविधा का लाभ उठा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed