फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Railways Festivals Crowding Passengers to get these facilities Plan set to be implemented news and upda

Railway: त्योहारों में नहीं होगी अफरातफरी, रेलवे ने इन 76 के लिए बनाया प्लान, यात्रियों को मिलेगी ये सुविधाएं

Fri, 31 Oct 2025 12:20 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Fri, 31 Oct 2025 12:20 PM IST
विज्ञापन
Indian Railways Festivals Crowding Passengers to get these facilities Plan set to be implemented news and upda
भारतीय रेलवे। - फोटो : अमर उजाला
त्योहारों के मौसम में रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ अक्सर बेकाबू हो जाती है। दिवाली, छठ, दुर्गापूजा, होली और रक्षाबंधन जैसे अवसरों पर प्लेटफॉर्म तक पर पैर रखने की जगह नहीं बचती। इस अव्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए भारतीय रेलवे ने अब बड़ा कदम उठाया है। रेल मंत्री ने देशभर के 76 रेलवे स्टेशनों पर नए यात्री होल्डिंग एरिया बनाने की योजना को मंजूरी दी है। यह पहल नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शुरू किए गए सफल मॉडल से प्रेरित है।
विज्ञापन


रेल मंत्रालय के अनुसार, नए यात्री होल्डिंग एरिया मॉड्यूलर डिजाइन में तैयार किए जाएंगे, ताकि उन्हें प्रत्येक स्टेशन की जरूरत और स्थानीय स्थिति के अनुसार ढाला जा सके। रेल मंत्री ने निर्देश दिए हैं कि सभी 76 होल्डिंग एरिया का निर्माण कार्य 2026 के त्योहार सीजन से पहले पूरा कर लिया जाए।
विज्ञापन


यह परियोजना रेलवे के स्मार्ट स्टेशन, स्मार्ट सफर मिशन को नई दिशा देने वाली मानी जा रही है। रेल मंत्री के अनुसार, यह कदम केवल भीड़ प्रबंधन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य यात्रियों को विश्वस्तरीय यात्रा अनुभव प्रदान करना है। 2026 तक सभी नए होल्डिंग एरिया बन जाने के बाद यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी आधुनिक सुविधाएं, डिजिटल टिकटिंग सिस्टम और एआई-आधारित सुरक्षा सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए नई दिल्ली स्टेशन बना रोल मॉडल
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर तैयार किया गया यात्री सुविधा केंद्र हाल ही में दिवाली और छठ जैसे त्योहारों के दौरान भीड़ नियंत्रण में बेहद कारगर साबित हुआ है। मात्र चार महीनों में बना यह स्थायी होल्डिंग एरिया एक साथ करीब 7,000 यात्रियों को समायोजित करने की क्षमता रखता है। यहां यात्रियों की सुविधा के लिए टिकटिंग, प्री-टिकटिंग और पोस्ट-टिकटिंग के तीन अलग जोन बनाए गए हैं। 

इसके अलावा केंद्र में पुरुषों और महिलाओं के लिए 150-150 शौचालय, टिकट काउंटर, ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन और मुफ्त आरओ पानी जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसी सफल मॉडल को अपनाते हुए अब देशभर के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर ऐसे यात्री होल्डिंग एरिया विकसित किए जाएंगे, ताकि त्योहारों और भीड़भाड़ के समय यात्रियों को बेहतर व्यवस्था मिल सके।

यात्रियों को मिलेगी ये मिलेगी सुविधा
रेलवे के अनुसार, नए यात्री होल्डिंग एरियाज को अत्याधुनिक सुरक्षा और निगरानी सुविधाओं से लैस किया जाएगा। इनमें एआई-आधारित सीसीटीवी कैमरे, आधुनिक क्राउड मैनेजमेंट सिस्टम और 24x7 निगरानी टीम तैनात होगी। इससे यात्रियों की सुरक्षा और निगरानी दोनों मजबूत होंगी। भीड़भाड़ की स्थिति में अधिकारी रीयल-टाइम मॉनिटरिंग के जरिए यात्रियों की आवाजाही पर नजर रख सकेंगे। इससे स्टेशन के अन्य हिस्सों में दबाव कम होगा और ट्रेन में चढ़ने-उतरने की प्रक्रिया अधिक सुव्यवस्थित हो जाएगी।
 

इसलिए पड़ी होल्डिंग एरिया की जरुरत
हर साल दिवाली, छठ, होली और गर्मियों की छुट्टियों के दौरान रेलवे स्टेशनों पर भारी भीड़ देखने को मिलती है, जिससे प्लेटफॉर्म पर अफरातफरी और सुरक्षा संबंधी दिक्कतें बढ़ जाती हैं। अब नए यात्री होल्डिंग एरिया बनने के बाद यात्रियों को एक आरामदायक, सुरक्षित और व्यवस्थित जगह पर इंतज़ार करने की सुविधा मिलेगी। इससे प्लेटफॉर्म्स पर भीड़ का दबाव काफी कम होगा। रेलवे के अनुसार, इन एरियाज में यात्रियों को ट्रेन आगमन की रीयल-टाइम जानकारी डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड और ऑडियो सिस्टम के माध्यम से दी जाएगी।
 
इन स्टेशनों पर बनेगा होल्डिंग एरिया
सेंट्रल रेलवे जोन में मुंबई सीएसएमटी, लोकमान्य तिलक टर्मिनस, नागपुर, नासिक रोड, पुणे और दादर, कुल 6 स्टेशन हैं। ईस्टर्न रेलवे में हावड़ा, सियालदह, आसनसोल, भागलपुर, जसीडीह जंक्शन कुल 5 स्टेशन हैं। ईस्ट सेंट्रल रेलवे में पटना, दानापुर, गया, दरभंगा, मुजफ्फरपुर और पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (कुल 6 स्टेशन) शामिल हैं।

ईस्ट कोस्ट रेलवे में भुवनेश्वर, पुरी और विशाखापत्तनम के 3 स्टेशन, नॉर्दर्न रेलवे में नई दिल्ली, आनंद विहार, निजामुद्दीन, दिल्ली, गाजियाबाद, जम्मू तवी, कटरा, लुधियाना, लखनऊ (एनआर), वाराणसी, अयोध्या धाम और हरिद्वार के 12 स्टेशन और नॉर्थ सेंट्रल रेलवे में कानपुर, झांसी, मथुरा और आगरा कैंट (4 स्टेशन) शामिल हैं।

वहीं, नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे में गोरखपुर, बनारस, छपरा और लखनऊ जंक्शन (एनईआर) 4 स्टेशन, नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे में गुवाहाटी और कटिहार, नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे में जयपुर, गांधी नगर जयपुर, अजमेर, जोधपुर और रिंगस के 5 स्टेशन और साउदर्न रेलवे में चेन्नई सेंट्रल, चेन्नई एग्मोर, कोयंबटूर, एर्नाकुलम जंक्शन (4 स्टेशन) शामिल हैं।

साउथ सेंट्रल रेलवे में सिकंदराबाद, विजयवाड़ा, तिरुपति, गुंटूर, काचीगुड़ा और राजमुंद्री (6 स्टेशन), साउथ ईस्टर्न रेलवे में रांची, टाटा और शालीमार के 3 स्टेशन, साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे में रायपुर का 1 स्टेशन, साउथ वेस्टर्न रेलवे में बेंगलुरु, यशवंतपुर, मैसूर और कृष्णराजपुरम के 4 स्टेशन, वेस्टर्न रेलवे में मुंबई सेंट्रल, बांद्रा टर्मिनस, उधना, सूरत, अहमदाबाद, उज्जैन, वडोदरा और सीहोर के 8 स्टेशन, वेस्ट सेंट्रल रेलवे में भोपाल, जबलपुर और कोटा के 3 स्टेशन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed